जमीन दलाल ने फर्जीवाड़ा कर बिकवाई जमीन, परिवार के साथ मिलकर किया करोड़ों का फर्जीवाड़ा, अब पुलिस की गिरफ्त में।

रायपुर : जमीन दलाल एक फर्जीवाड़े में गिरफ्तार हुआ है, मामला चौंकाने वाला है, यह मामला करोड़ों की धोखाधड़ी का का बताया गया है। जहां पर पुलिस ने दूसरे की जमीन को अपना बताकर बेचने वाले दलाल को हिरासत में लिया है। जमीन दलाल आशीष बाजपेयी ने अपने परिवार के साथ मिलाकर दूसरे की जमीन को बेचकर करोड़ों रुपये ऐंठ लिए थे। जिसके बाद पीड़ितों ने मामले की शिकायत पुलिस में की थी। वहीँ भूमि को अपना बताकर बेचने के नाम पर करोड़ों की धोखाधड़ी करने वाले जमीन दलाल और उसकी पत्नी व बच्चों के खिलाफ पुलिस ने अपराध दर्ज किया है। आरोपियों ने कूटरचना करके जमीन दूसरों को बेची। इसके बाद रजिस्ट्री नहीं कराई।

यह पूरा मामला पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र का है। यहां के चंगोराभाठा निवासी पीड़ित मयूर निर्मल और विनोद सिंह ठाकुर ने थाने में शिकायत की है। उन्होंने बताया कि, रेखा गोयल की भाठागांव में एक जमीन है। जिसे 13 फरवरी 2023 को भूमि को अपनी जमीन बताकर आशीष बाजपेयी ने पीड़ितों से 82 लाख रुपये ले लिए थे। इसके साथ ही मुख्य आरोपी की पुत्री सौम्या बाजपेयी ने अपनी भूमि के एवज में 15 लाख, पुत्री तान्या ने 23 लाख रुपये और पत्नी जया ने 10 लाख समेत कुल 1 करोड़ 30 लाख रुपये ऐंठ लिए।  राजधानी में जमीनों के फर्जीवाड़े लगातार बढ़ रहे है।

दूसरे की जमीन को अपना बताकर बेचा :

इस मामले में सामने आया है कि जब बैनामा पंजीयन के लिए आरोपी टालमटोल करने लगे तब पीड़ितों को शक हुआ और उन्होंने वास्तविक भूमि स्वामी रेखा गोयल से संपर्क किया। रेखा गोयल ने जमीन दलाल आशीष बाजपेयी से किसी प्रकार का इकरार होना नहीं बताया। इसके पहले ही पीड़ितों ने आकाश बाजपाई से जमीन का सौदा होने के बाद भूमि पर विकास कार्य भी शुरू करवाया दिया था। जहां लगभग 45 लाख रुपयों का खर्च हुआ है। इसके बाद आकाश बाजपेयी ने सौदा किए हुए भूमि को राजेश आहूजा को भी षडयंत्रपूर्वक बेचने का प्रयास किया था। 

आरोपी पहले भी कर चुका है धोखाधड़ी :

राम से बड़ा है राम का नाम , रोज सुने यह धुन , लिंक पर करें क्लिक :   https://www.youtube.com/watch?v=TIkGGHYTb_Y

इधर पीड़ितों ने आपत्ति करते हुए पूरे मामले की शिकायत पुलिस अधिकारियों से की। जहां पूरी जांच के बाद अब पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ अपराध दर्ज कर उन्हें पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया है। सूत्रों ने बताया कि, इसके पहले भी यह जमीन दलाल धोखाधड़ी करने में सक्रिय रहा है। आरोपी आकाश बाजपेयी के खिलाफ कई शिकायतो में जांच जारी है।