प्रयागराज कुम्भ में भगवान राम के ननिहाल से भेजी जायेंगी सब्जियां, मुख्यमंत्री करेंगे रवाना।

रायपुर : उत्तरप्रदेश के प्रयागराज में भव्य महाकुंभ का आयोजन 12 जनवरी से शुरू होने जा रहा है, यहाँ देश विदेश से लाखों लोग शामिल होंगे, सभी मार्गों से ट्रेनें फुल हो गई है। यहां देशभर के साधु- संत और श्रद्धालु स्नान करने आएंगे। सरकार द्वारा चाक – चौबंद इंतजाम भी किए गये हैं, सुरक्षा व्यवस्था भी कड़ी कर दी गई है। इसी कड़ी में भगवान श्री राम के ननिहाल छत्तीसगढ़ से 2 ट्रक सब्जियां भी भेजी जा रही है। जिसको हरी झंडी दिखाकर केंद्रीय कृषिमंत्री शिवराज सिंह चौहान और राज्य के सीएम विष्णुदेव साय रवाना करेंगे। 

छत्तीसगढ़ प्रगतिशील किसान संघ द्वारा विश्व के सबसे बड़े मेले कुंभ मेले में 2 ट्रक सब्ज़ी प्रदेश के किसानों द्वारा भेजी जा रही है। जिसे कुम्हारी में आयोजित तीन दिवसीय (10,11,12 ) किसान मेले से केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय द्वारा हरी जंडी दिखाकर रवाना किया जायेगा। इसके पहले भी किसान संघ द्वारा 100 टन सब्ज़ी अयोध्या भेजी गई थी। साथ ही आपको बता दें कि प्रयागराज महाकुम्भ को लेकर श्रद्धालुओं में बड़ा उत्साह है।  सभी लोगों ने वहां पहुँचाना भी शुरू कर दिया है। 

केंद्रीय कृषि मंत्री और सीएम करेंगे मेले का उद्घाटन :

राम से बड़ा है राम का नाम , रोज सुने यह धुन , लिंक पर करें क्लिक :   https://www.youtube.com/watch?v=TIkGGHYTb_Y

किसान संघ के मितुल कोठारी ने बताया कि, छत्तीसगढ़ एक बड़े सब्ज़ी निर्यातक राज्य के रूप में जाना जाता है। छत्तीसगढ़ युवा प्रगतिशील किसान संघ के तीन दिवसीय कुम्हारी में आयोजित किसान मेले में छत्तीसगढ़ के साथ- साथ अन्य राज्यों के किसान भी आते हैं। इस बार केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान, सीएम विष्णुदेव साय, प्रदेश के कृषि मंत्री राम विचार नेताम की उपस्थिति में मेले का उद्धाटन किया जायेगा। उन्होंने आगे कहा कि, इस वर्ष किसान संघ द्वारा कुंभ मेले में 2 ट्रक सब्ज़ी भेजी जा रही है। यह आगे भी भेजी जायेगी, प्रयास रहेगा कि धर्म के कार्यों में किसानों की सहभागिता हमेशा बनी रहे। छत्तीसगढ़ युवा किसान संघ द्वारा ऐसे सभी धार्मिक आयोजन में बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया जाता है। साथ ही आधुनिक तकनीक से हो रही खेती की तकनीकी को प्रदेश के अन्य कृषकों से साझा किया जाता है। जिससे प्रदेश में उद्यानिकी फसलों का रक़बा बढ़ रहा है।