खारुन में मिली महिला की लाश, क्षेत्र में सनसनी, आत्हमत्या की आशंका।

रायपुर : छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर महादेव घाट क्षेत्र के खारून नदी से एक महिला की लाश मिली है। लाश मिलने से क्षेत्र में सनसनी फ़ैल गई है। इस मामले में जानकारी सामने आई है कि मृतक महिला कुछ दिनों पहले पारिवारिक विवाद के चलते घर छोड़कर चली गई थी। जिसके बाद से परिजनों ने थाने में उसकी गुमशुदगी की शिकायत की थी। जिसके बाद से ही पुलिस महिला की तलाश में जुट गई थी, जिसकी कोई जानकारी सामने नहीं आ पा रही थी। अब महिला की लाश मिली है, जिसको लेकर आत्हमत्या की आशंका जताई जा रही है, जबकि ऐसी उम्मीद कम है।

दरअसल, यह पूरा मामला डीडी नगर थाना क्षेत्र महदेव घाट का है। मृतक महिला की पहचान सावित्री पटेल के रूप में हुई है, जो शादीशुदा है और उसके दो बच्चे भी हैं। मृतक महिला कुछ दिन पहले घर से अचानक कहीं चली गई थी।जिसके बाद परेशान परिजनों ने खोजबीन की लेकिन उसका कहीं पता नहीं चल पाया था। वहीं इसके बाद परिजनों ने मामले की थाने में शिकायत की। जिसके बाद से ही पुलिस लगातार महिला की तलाश में जुट गई थी, वहीँ उसकी गुमशुदगी को लेकर परिजन परेशान चल रहे थे। 

आत्महत्या की जताई जा रही आशंका :

राम से बड़ा है राम का नाम , रोज सुने यह धुन , लिंक पर करें क्लिक :   https://www.youtube.com/watch?v=TIkGGHYTb_Y

पुलिस की प्रारंभिक जांच में पता चला है कि, महिला का पारिवारिक विवाद के कारण लगातार तनाव में थी। जिसके चलते वह घर छोड़कर निकल गई थी। वहीं पुलिस को आशंका है कि महिला आत्महत्या करने के लिए खारुन नदी में कूद गई होगी। फिलहाल पूरा मामला क्या है यह तो पोस्टमार्टम रिपोर्ट के सामने आने के बाद ही पता चलेगा। वहीं पुलिस इस मामले की हर एंगल से जांच में जुट गई है। सभी जगह पुलिस पूछताछ का कर रही और महिला इसके पहले कहाँ थी, इसका पता लगाया जा रहा है।