रायपुर : वर्तमान में कई घटनायें अवैध संबंधों और संपत्ति को हथियाने को लेकर सामने आ रही है, जो कि एक भरे पूरे परिवार को बर्बाद कर रही है, महिला कानूनों का सहारा लेकर पुरुषों को प्रताड़ित करना एक आम बात हो गई है, इसमें 50 पार वाली महिला के परिजन भी साथ दे रहे है, कई केसों में ऐसी बातें सामने आई है। समाज में लगातार ऐसी घटनायें बढ़ रही है। देश में हाल ही में एक के बाद एक ऐसे दिल दहला देने वाले मामले सामने आ रहे हैं, जिनमें पति अपनी पत्नी की प्रताड़ना से तंग आकर आत्महत्या करने के लिये मजबूर हो गए हैं। पहले बेंगलुरु के एआई इंजीनियर अतुल सुभाष, फिर दिल्ली के पुनीत खुराना, समीर मेहंदीरता और अब छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में एक और युवक ने जान दे दी है। इन घटनाओं के पीछे एक ही दर्दनाक वजह उभर कर सामने आ रही है वो है पत्नी की प्रताड़ना।
रायपुर के ताजा मामले में मृतक ने अपनी आत्महत्या से पहले एक वीडियो भी बनाया है, जिसमें उसने अपने सास-ससुर और साले-साली पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उसने यह भी कहा कि जब उसकी पत्नी के अवैध संबंधों का पता चला, तो सास-ससुर ने उसे जान से मारने की धमकी दी थी। इन सभी घटनाओं में एक ही बात सामान्य रूप से सामने आई है मानसिक उत्पीड़न, जो आज के समय में बेहद खतरनाक साबित हो रहा है, जिससे भरा पूरा परिवार बर्बाद हो रहा है।
इस मामले में एक सुपरवाइजर ने अपनी पत्नी और ससुराल वालों पर प्रताड़ना का आरोप लगाकर आत्महत्या कर लिया है। मरने से पहले युवक ने एक वीडियो भी बनाया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। मेरे दोनों बच्चों की जान को खतरा है। उन्हें मेरे माता-पिता को सौंप दें, उन्हें उनके नाना-नानी के पास न रखें। मुझे और बच्चों को मारने की धमकियां देते हैं। झूठे मामले में फंसाने की धमकियां दे रहे हैं। कुछ इस तरह के आरोप लगाते हुए युवक ने बेंगलूरु के अतुल सुभाष की तरह वीडियो जारी किया और उसके बाद खुदकुशी कर ली। युवक का नाम उदय मिश्रा बताया जा रहा है। मामला गुढि़यारी क्षेत्र का है। उदय ने लगभग 1 मिनट 4 सेकंड का वीडियो खुदकुशी से पहले जारी किया है।
राम से बड़ा है राम का नाम , रोज सुने यह धुन , लिंक पर करें क्लिक : https://www.youtube.com/watch?v=TIkGGHYTb_Y
वीडियो में उन्होंने आरोप लगाया है कि उनकी पत्नी, साला, साली, ससुर उन्हें जान से मारने की धमकियां देते थे। उनके दोनों बच्चों को भी मारने की धमकी देते थे। पूरे परिवार को फंसाने की धमकी देते थे। उनसे परेशान होकर वे अपनी जान दे रहे हैं। इसकी जिम्मेदारी उनके ससुराल वालों की है। फिलहाल गुढि़यारी पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। इसी तरह की घटना पिछले दिनों बेंगलूरु में हुई थी। एक इंजीनियर ने अपनी पत्नी व ससुरालियों की प्रताड़ना के चलते खुदकुशी कर ली थी, इस मामले ने देशभर में बड़ी सुर्खियाँ बटोरी थी।
पुलिस के मुताबिक गोंदवारा रोड दीक्षा नगर निवासी उदय मिश्रा (35) बुधवार की रात अपने कमरे में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। इसकी सूचना मिलने पर गुढि़यारी पुलिस मौके पर पहुंची। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। मृतक एक प्राइवेट फैक्ट्री सुपरवाइजर के तौर पर काम करता था।
बच्चों को लेकर पत्नी गायब :
महामृत्युंजय मन्त्र, इसकी उत्पत्ति की कथा और महत्व के साथ , पूर्ण सुनना आवश्यक है: https://www.youtube.com/watch?v=L0RW9wbV1fA
उदय की पत्नी गुडि़या अपने दो बच्चों को लेकर कहीं चली गई है। 6 जनवरी को उदय ने इसकी शिकायत गुढि़यारी थाने में की थी। थाने में शिकायत होने के बाद से गुडि़या और उदय के बीच विवाद हो रहा था। वह घर नहीं आई, बल्कि उदय को धमकी भरे वाइस मैसेज भेजती थी। उदय के परिजनों का कहना है कि गुडि़या के अलावा उसका भाई आशीष और उसकी साली भी उसे धमकियां देते थे, जिससे उदय मानसिक तौर पर काफी प्रताड़ित रहता था। उदय ने फांसी लगाने से पहले एक दर्दभरा वीडियो जारी किया है। इसमें उन्होंने बताया है कि वे अपनी साली प्रियंका, ज्योति, आशीष और सास-ससुर से काफी परेशान हैं। उन्होंने अपनी पत्नी की असलियत उन्हें बताई थी, तो वे सभी उन्हें जान से मारने की धमकी देते थे। उनके दोनों बच्चों को मारने की धमकियां देते थे। इसके चलते मैं अपना जीवन समाप्त कर रहा हूं। मेरे दोनों बच्चों को उनके दादा-दादी के पास रखना।
उन्हें उनके नाना-नानी के पास मत भेजना। दोनों बच्चों को मेरे मां-बाप को सौंप दिया जाए। थाना प्रभारी से निवेदन है कि मेरे मौत के जिम्मेदारों को सजा जरूर दें। अपने दोनों भाइयों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा है कि मां-बाप भगवान होते हैं। उनकी सेवा करना। मुझे माफ कर देना। इस तरह विडियो में उदय ने अपनी बातें सामने रखी है।
वीडियो बनाकर पहले बहन को भेजा :
मृतक की चाची श्रद्धा ने बताया कि उदय ने शाम करीब 5 बजे वीडियो रीवा में रहने वाली अपनी बहन के पास भेजा था। किसी कारण वह उस वीडियो को देख नहीं पाई थी। देर शाम करीब 7 बजे उन्होंने वीडियो देखा। इसके वह वीडियो मेरे पास भेजा। इसके बाद गुढि़यारी स्थित उदय के घर गए। वहां जाकर दरवाजा खुलवाया गया। इसके बाद खुदकुशी का पता चला। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। श्रद्धा का कहना है कि उदय को प्रताडि़त करने वाले सभी के खिलाफ कार्यवाही होना चाहिए।