रायपुर : राजधानी के मोमिन पारा में गौमांस काटने को लेकर बड़े खुलासे हुये है, मोमिनपारा में गौ-मांस की जब्ती की घटना के बाद आक्रोशित गौ-सेवक तथा हिंदू संगठनों ने शुक्रवार को घड़ी चौक के पास जमकर प्रदर्शन किया है। प्रदर्शन के चलते ढाई घंटे से ज्यादा समय तक जाम की स्थिति रही। इसके चलते घड़ी चौक मार्ग में आवाजाही करने ट्रैफिक पुलिस को मार्ग परिवर्तित करना पड़ा। गौ-सेवक तथा हिंदू संगठन से जुड़े नेताओं ने गौ-मांस बेचने वाले लोगों के घरों में बुलडोजर चलाने की मांग करते हुए उनके खिलाफ सख्त कार्यवाही करने की मांग की है। भारी मात्रा में यहाँ गौ-मांस बिकने की जानकारी मिली है, जो कि होटलों और शादी – ब्याह में मिलावट करके प्रयोग करने की जानकारी मिली है।
पुलिस के पास इस मामले में बेचने वाले गौ-मांस को अन्य मांस में मिलाकर बेचने की फिराक में थे। गौ-मांस को अन्य मांस में मिलाकर बेचते इसके पहले आरोपी पकड़े गए। घटना स्थल के पास एक रजिस्टर मिला है, जिससे खरीदारों के नामों सहित कई अन्य जानकारियां भी है। रजिस्टर गौ गो-मांस खरीदने वालों की जानकारी है। रजिस्टर में किन-किन लोगों को कितना गौ-मांस पहुंचाना है, उसमें इसकी पुलिस को जानकारी मिली है। रजिस्टर में जिन लोगों के नाम गौ-मांस खरीदने का उल्लेख किया गया है, पुलिस उन लोगों से पूछताछ करने की बात कह रही है। इस मामले के खुलने के बाद होटलों में परोसे जाने वाले मांस को लेकर अब जांच की मांग भी सामने अ रही है। वहीँ ऐसी घटना से अन्जाने में हिन्दुओं को गौ-मांस परोस दिया गया होगा, इसका संदेह अब हिंदूवादी संघठन जता रहे है, जिसमें गौसेवक ओमेश बिसेन ने कहा कि इस तरह हिन्दुओं का धर्म भ्रष्ट भी किया जा रहा है।
10-15 किलो मांस खरीदने का उल्लेख :
गौ-मांस खरीदने वाले लोगों की पुलिस को जो सूची मिली है, उसमें कई व्यक्ति ऐसे हैं जिन लोगों ने गौ- मांस खरीदने 10 से 15 किलो आर्डर किया है। रजिस्टर में इस बात का भी उल्लेख है कि जिन लोगों ने 10-15 किलो गौ-मांस खरीदने आर्डर किया है। उन लोगों ने एडवांस के तौर पर कितना डिजिटल पेमेंट किया है। इस मामले में पुलिस क्या कार्यवाही करेगी अभी कह पाना मुश्किल है।
पकड़े गए आरोपियों में एक रोहिंग्या होने का आरोप :
राम से बड़ा है राम का नाम , रोज सुने यह धुन , लिंक पर करें क्लिक : https://www.youtube.com/watch?v=TIkGGHYTb_Y
गौ-मांस बेचने के आरोप में पुलिस ने जिन लोगों को गिरफ्तार किया है, गौ-सेवा मंच से जुड़े गोल्डी शर्मा ने एक आरोपी को रोहिंग्या होने का आरोप लगाया गया है। गौ-सेवा मंच से जुड़े नेताओं ने आरोप लगाया है कि मोमिनपारा में लंबे अरसे से गौ-मांस बेचा जा रहा है, यह काम क्षेत्रिय थाने की जानकारी में हो रहा था, फिर भी कार्यवाही नहीं की गई थी, बाद में गौ-सेवकों ने रेकी कर कार्यवाही करवाई है। वहीँ इस संबंध में उन लोगों ने पुलिस के पास चार बार शिकायत की गई है, लेकिन पुलिस ने कोई फिर भी कोई कार्यवाही नहीं की। गौ-मांस बेचे जाने की पुख्ता जानकारी मिलने के बाद गौ-सेवक आजाद चौक सीएसपी को बाईक में बैठाकर घटना स्थल लेकर गए, तब मौके पर पहुंचकर पुलिस ने कार्यवाही की, अन्यथा कार्यवाही हो पाना मुश्किल था।
इनको किया गया गिरफ्तार :
गौ-मांस बेचने के आरोप में पुलिस ने गुरुवार को जिन लोगों को गिरफ्तार किया है, उनमें पश्चिम बंगाल निवासी समीर मंडल सहित खुर्शीद अली, मोहम्मद मुंतजीर हैदर, अशफाक अली, अरमान हैदर तथा मोहम्मद इरशाद कुरैशी के नाम शामिल हैं। इनमें दो महिलाओं बिलकिस बानो एवं ऐरम जेहरा को शुक्रवार को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार आरोपियों को पुलिस ने कोर्ट में पेश कर जेल दाखिल कर दिया है। इन्हें लेकर पुलिस ने आगे कार्यवाही की बात कही है।
मामले की जानकारी जुटाई जा रही :
पश्चिम सिटी एएसपी डीआर पोर्ते ने बताया कि, गौ-मांस बेचने वालों के कब्जे से एक रजिस्टर जब्त किया गया है। रजिस्टर में गौ-मांस खरीदने वालों के नाम हैं। उनमें कई लोगों द्वारा भारी मात्रा में गौ-मांस लेने का उल्लेख है। जिन लोगों द्वारा भारी मात्रा में गौ-मांस लेने का उल्लेख है, वे किस उद्देश्य से भारी मात्रा में गौ- मांस खरीद रहे थे, इसकी जानकारी जुटाकर कार्यवाही की जायेगी। लेकिन सवाल उठत्ता है क्या इसके बाद इन खरीददारों के नाम सार्वजनिक होंगे अथवा ये लोग कौन है, शादी ब्याह में सप्लाई करने वाले लोग है अथवा होटलों को सप्लाई करने वाले लोग है?
इस वजह से अन्य मांस में मिलाकर बेचने की आशंका :
खास ख़बरों के लिये सब्सक्राईब करें हमारा यूट्यूब चैनल : https://www.youtube.com/@MachisMediaNews/
गौ-मांस को अन्य मांस में मिलाकर बेचे जाने की आशंका की वजह यह है कि जिन लोगों ने थोक में गौ-मांस खरीदने का आर्डर किया है, उनमें से कई मांस बिक्री का काम करते हैं। पुलिस को रजिस्टर में गौ- मांस खरीदने वाले सौ से ज्यादा लोगों के बारे में जानकारी मिली है। गौ-मांस को ढाई से तीन सौ रुपए किलो में बेचा जा रहा था। वहीँ कुछ संदेहास्पद बातें भी है, जिनका खुलासा होना अभी बाकी है।
कहां से लाया गया मांस, जांच में जुटी पुलिस :
पुलिस को जो प्रारंभिक जानकारी मिली है, उसके मुताबिक गौ-मांस को धनेली से ऑटो द्वारा लाया गया। पुलिस अब इस बात की पता लगाने की कोशिश कर रही है कि गौ-मांस बेचने वालों ने कहां से गाय काटी। जिन लोगों से पुलिस ने गौ-मांस जब्त किया है, पुलिस उनके संबंध में जानकारी जुटाने की कोशिश कर रही है कि इसके पूर्व भी क्या उन लोगों ने गौ-मांस बेचा है। साथ ही गौ-मांस बेचने वाले और कहां-कहां गौ-मांस बेचा है, इस संबंध में पुलिस जानकारी जुटाने की बात कह रही है। जिसको लेकर पुलिस आगे की कार्यवाही करेगी, वहीँ आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही को लेकर हिंदूवादी संगठन लामबंद है।



