कराची (पाकिस्तान) : पाकिस्तान अपने अंदरूनी हालत से जूझ रहा है और दूसरी तरफ उसके ऊपर अफगानी सेना ने भी अपने हमले जारी रखे हुये है। वहीँ अब पाकिस्तान में एक बार आतंकियों ने बड़ा हमला किया है। हथियारों से लैस आतंकियों ने पाकिस्तान के अशांत बलूचिस्तान प्रांत में एक पुलिस चौकी पर हमला किया है। हमले को अंजाम देने के बाद घटनास्थल से भागने से पहले आतंकियों ने पास के एक सीमेंट कारखाने की मशीनरी और उपकरणों में आग लगा दी है। अधिकारियों ने इस आतंकी हमले के बारे में जानकारी दी है। यह घटना बृहस्पतिवार को मस्तुंग शहर में घटी है।
हमले के बाद भाग निकले आतंकी :
इस मामले में एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि हमला उस समय हुआ है जब पुलिस चौकी पर सुरक्षाकर्मियों की ड्यूटी बदल रही थी। हथियारों से लैस आतंकियों ने पुलिस से बंदूकें, गोला-बारूद, वायरलेस सेट, मोटरसाइकिलें छीन लीं और सीमेंट कारखाने में उपकरणों में आग लगा दी थी। सुरक्षाकर्मियों के घटनास्थल पर पहुंचने से पहले ही आतंकी भाग निकले है।
सामने आई जानकारी में पता चला है कि हमले में कोई हताहत नहीं हुआ है। उन्होंने कहा कि बृहस्पतिवार को संदिग्ध रूप से प्रतिबंधित समूहों के सदस्यों ने खुजदार में भी इसी तरह का हमला किया था, जो बलूचिस्तान प्रांत के सुदूर क्षेत्र में स्थित है। उन्होंने कहा कि खबरों के अनुसार, आतंकियों ने वहां से भागने से पहले एक बैंक लूटा और एक पुलिस थाने को जला दिया।
बस में हुआ था ब्लास्ट :
राम से बड़ा है राम का नाम , रोज सुने यह धुन , लिंक पर करें क्लिक : https://www.youtube.com/watch?v=TIkGGHYTb_Y
इसी बीच यहां यह भी बता दें कि, हाल ही में बलूचिस्तान के तुरबत शहर में बलूचिस्तान लिबरेशन आर्मी (BLA) के लड़ाकों ने एक बस में बम ब्लास्ट कर दिया था। इसमें छह लोगों की मौत हो गई थी और 25 अन्य घायल हो गए थे। हमले में एक SSP रैंक का सीनियर पुलिस अधिकारी और उसका परिवार भी घायल हुआ था। हमले के बाद बलूचिस्तान लिबरेशन आर्मी के एक प्रवक्ता ने वीडियो जारी कर हमले की जिम्मेदारी ली थी। साथ ही पाकिस्तान में अंदरूनी हमलों में भी बढ़ोत्तरी हो रही है और अफगानिस्तान ने भी चढ़ाई की हुई है।
वहीँ भारत के पड़ोसी देश बांग्लादेश में इस समय अंतरिम सरकार है, जिसके कारण भारत से व्यापारिक गतिविधियाँ लगभग बंद है और बांग्लादेश कर्जे से जूझ रहा है, साथ ही बांग्लादेश पर अराकान आर्मी ने भी हमला कर दिया है। वैश्विक पटल पर पाकिस्तानी मीडिया इसे भारत सरकार की करतूत बता रही है। हालांकि ऐसा कोई पुख्ता सबूत अथवा जानकारी सामने नहीं आया है।



