रायपुर: राजधानी के वीआईपी रोड पर स्थित ग्रैंड इंपिरिया होटल के पास निर्माणाधीन बहुमंजिला इमारत का हिस्सा अचानक गिर पड़ा, हिस्सा गिरने से बड़ा हादसा हो गया है। जानकारी सामने आई है कि वीआईपी रोड पर निर्माणाधीन एक बहुमंजिला पर मजदूरों के ऊपर चढ़ने के लिए बनाई गई चहली भरभराकर गिर गई है। शनिवार की शाम हुए इस हादसे की आवाज से इलाके में दहशत और अफरा-तफरी का माहौल बन गया। इस दुर्घटना में कई मजदूर मलबे में दब गए हैं, जिनमें से कई के घायल होने की सम्भावना है, राहत कार्य जारी है। घटना के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया। इस दुर्घटना में 10 मजदूर दब गए है। हादसे में दो मजदूर गंभीर रूप से घायल थे, जिनमें एक की मौत हो गई है जिसका नाम रहमत खान बताया जा रहा है। इनमें से 3 की हालत गंभीर बताई जा रही है। वहीं 7 घायलों को मामूली चोटें आई हैं। राहत कार्य अभियान जारी। मलबे को हटाया जा रहा है। घटनास्थल पर काफी भीड़ जमा हो गई है।
राम से बड़ा है राम का नाम , रोज सुने यह धुन , लिंक पर करें क्लिक : https://www.youtube.com/watch?v=TIkGGHYTb_Y
ऐसे हुआ हादसा :
जानकारी के अनुसार अविनाश ग्रुप 10 मंजिला बिल्डिंग की बन रही थी। आठवीं मंजिल की ढलाई का काम चल रहा था। ढलाई के दौरान कंक्रीट गिरने से हादसा हुआ है। स्थानीय प्रशासन, पुलिस और रेस्क्यू ऑपरेशन की टीम तुरंत मौके पर पहुंची और राहत कार्य शुरू किया गया है। मलबे में दबे 10 मजदूरों को निकालकर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। प्रशासन ने एक मजदूर की मौत की पुष्टि की है। एक अन्य गंभीर रूप से घायल है। बाकी की भी जानकारी जुटाई जा रही है, साथ ही घटना को लेकर जांच की बात भी सामने आ रही है। मौके पर कलेक्टर गौरव कुमार और रायपुर एसएसपी लाल उमेद सिंह पहुंचे।एसएसपी ने मीडिया को बताया कि मामले में जो भी दोषी है उनके खिलाफ कार्यवाही की जायेगी। मलबा हटाने का काम जारी है। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।