₹12929329155000 जलकर हुये खाक, 12 हजार से ज्यादा घरों में लगी भयानक आग, आज तक लॉस एंजिल्स ने नहीं देखी ऐसी भयानक तबाही।

कैलिफॉर्निया (अमेरिका) : लॉस एंजिलस के जंगलों में लगी भीषण आग ने अब दक्षिण कैलिफोर्निया को भी चपेट में ले लिया है। आग की भीषण लपटें सबकुछ जलाकर खाक करती जा रही हैं। अभी तक अमेरिका का हर प्रयास आग को बुझाने की दिशा में विफल साबित हुआ है। आग बुझाने के लिए सैकड़ों हेलीकॉप्टर लगाए गए हैं, मगर वह भी नाकाम साबित हो रहे हैं। यह हाल तब है, जब जंगल के बगल में ही समुंदर है। इसी बीच शक्तिशाली सांता एना हवाओं का प्रवाह लॉस एंजिलिस के बाहरी क्षेत्र में स्थित पहाड़ों से नीचे की ओर था और सात जनवरी, 2025 से कई इलाकों में जंगल की आग फैल गई थी, जिससे एक भयानक दृश्य देखने को मिल रहा है। अमेरिका के लॉस एंजिलिस शहर और उसके आसपास जंगलों में लगी भीषण आग के कारण कम से कम 10 लोगों की मौत हो चुकी है और दस जनवरी तक हजारों मकान, इमारतें और अन्य संरचनाएं जलकर राख हो चुकी हैं।

कैलिफोर्निया में चल रहीं भीषण हवाएं :

कैलिफोर्निया में हवाएं इतनी तेज थीं कि आग पर काबू पाने के लिए दमकलकर्मियों को काफी संघर्ष करना पड़ रहा है। सांता एना हवाएं विशेष रूप से तब खतरनाक हो जाती हैं जब इन्हें अन्य जलवायु परिस्थितियों जैसे सूखे के साथ जोड़ दिया जाता है, जिससे जंगल में आग लगने का खतरा बढ़ जाता है, जैसा कि वर्तमान में लॉस एंजिल्स क्षेत्र में हो रहा है। कैलिफोर्निया में अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण के शोध पारिस्थितिकीविद तथा यूसीएलए में सहायक प्रोफेसर जॉन कीली का कहना है कि दक्षिणी कैलिफोर्निया में इस तरह की शक्तिशाली हवाओं का क्या कारण है तथा इन हवाओं से आग लगने का इतना खतरा क्यों होता है। सांता एना हवाओं का क्या कारण है?

शुष्क परिस्थियां बन जाती हैं खतरनाक :

वैज्ञानिकों के अनुसार इस क्षेत्र में प्रतिवर्ष औसतन सांता एना हवा की लगभग 10 घटनाएं होती हैं। जब परिस्थितियां शुष्क होती हैं, जैसा कि अभी है, तो ये हवाएं भयानक आग का खतरा बन सकती हैं। सांता एना हवाएं तब चलती हैं जब पूर्व में ‘ग्रेट बेसिन’ में उच्च दबाव होता है और तट से दूर कम दबाव प्रणाली होती है। वायु द्रव्यमान उच्च दाब से निम्न दाब की ओर चलते हैं और दाब में अंतर जितना अधिक होता है, हवाएं उतनी ही तेजी से चलती हैं। ‘ग्रेट बेसिन’, जिसे अक्सर ‘ग्रेट बेसिन’ रेगिस्तान के नाम से जाना जाता है, पश्चिमी उत्तरी अमेरिका की एक प्रमुख प्राकृतिक विशेषता है, जिसमें उत्तर-दक्षिण की ओर फैली चट्टानी पर्वत श्रृंखलाएं और बड़ी मध्यवर्ती घाटियां शामिल हैं। स्थलाकृति भी भूमिका निभाती है: जैसे-जैसे हवाएं सैन गैब्रियल पर्वतों की चोटी से नीचे की ओर बढ़ती हैं, ये शुष्क और गर्म होते जाते हैं। इनका बड़ा भयानक प्रभाव पड़ता है।

दक्षिण कैलिफोर्निया में आग बुझाना मुश्किल :

इस साल दक्षिणी कैलिफोर्निया में बहुत शुष्क स्थिति है। पिछले कई महीनों से बहुत कम नमी है। इन परिस्थितियों में आग बुझाना बहुत कठिन है। अन्य राज्यों में भी तेज हवाओं के कारण ऐसी ही आग की घटनाएं देखी गई हैं। क्या समय के साथ सांता एना हवाओं का रुख बदल गया है? सांता एना हवा की घटनाएं कोई नई बात नहीं हैं, लेकिन हम उन्हें मौजूदा समय में अधिक बार देख रहे हैं। अब अधिक लोग वन्य भूमि क्षेत्रों में और उनके किनारों पर रहते हैं और उनके साथ बिजली ग्रिड का भी विस्तार हुआ है। इससे आग लगने की ज्यादा घटनाएं होती हैं। प्रतिकूल मौसम में, बिजली की लाइनों के गिरने से आग लगने का ज्यादा खतरा रहता है। मकान सूखी सामग्री से बने होते हैं और जब वातावरण शुष्क होता है तो उनमें आसानी से आग लग जाती है और आग तेजी से फैलती है।

राम से बड़ा है राम का नाम , रोज सुने यह धुन , लिंक पर करें क्लिक :   https://www.youtube.com/watch?v=TIkGGHYTb_Y

लॉस एंजिल्स में अब तक 12 हजार से अधिक घर-इमारतें खाक हो चुकी हैं। इस अग्निकांड में अब तक 11 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं। लॉस एंजिल्स अग्निकांड की यह विनाशलीला कब खत्म होगी, कहना मुश्किल है।

बीते मंगलवार से आग की तबाही शुरू हुई। अब तक इस पर पूरी तरह काबू नहीं पाया जा सका है। मंगलवार को जंगल में आग लगी। पर सांता एना हवाओं की वजह से और भी विकराल रूप धारण कर लिया है। गुरुवार को आग पर कुछ हद तक काबू पाया गया। मगर मौसम विभाग का कहना है कि वीकेंड में एक बार फिर आग तेज हो सकती है।

अमेरिका ने नहीं देखी ऐसी तबाही :

माना जा रहा है कि यह अमेरिका के इतिहास का सबसे भीषण अग्निकांड है। अमेरिका को किसी भी अग्निकांड में इतना नुकसान आजतक नहीं हुआ है। नुकसान का वित्तीय असर अभी स्पष्ट नहीं है, लेकिन मौसम का डेटा उपलब्ध कराने वाली निजी कंपनी ‘AccuWeather’ ने अनुमान लगाया है कि नुकसान लगभग 150 बिलियन डॉलर तक हो सकता है। अगर इंडियन करेंसी में बात करें तो यह नुकसान करीब 1,29,29,32,91,55,000 रुपए (150 बिलियन डॉलर) है।

जानते हैं लॉस एंजिल्स वाइल्डफायर से जुड़े 5 बड़े अपडेट्स :

महामृत्युंजय मन्त्र, इसकी उत्पत्ति की कथा और महत्व के साथ , पूर्ण सुनना आवश्यक है:  https://www.youtube.com/watch?v=L0RW9wbV1fA

-कितने नुकसान का अनुमान :

करीब 150 बिलियन डॉलर यानी- 1,29,29,32,91,55,000 रुपए।

-कितने घर-इमारत तबाह :

कुल 12 हजार से अधिक घर-इमारत तबाह
-प्रशांत पालिसैड्स के पहाड़ी तटीय इलाके में 5300 से अधिक इमारतें क्षतिग्रस्त या नष्ट। इनमें जेमी ली कर्टिस और बिली क्रिस्टल जैसी मशहूर हस्तियों के घर भी शामिल।
-उत्तरी पासाडेना में 7,000 से अधिक इमारतें जलकर खाक हो गईं. इनमें घर, अपार्टमेंट या व्यावसायिक इमारतें और वाहन शामिल।

कितने लोगों की बढ़ी मुसीबत :

-आग की वजह से 1.7 करोड़ लोगों की जिंदकी प्रभावित. आसमान में धुएं और राख के घने बादल छा जाने के कारण साउथ कैलिफॉर्निया में 1.7 करोड़ लोगों को हवा की गुणवत्ता और धूल को लेकर सलाह जारी की गई है.

कहां-कहां बिजली गुल :

साउथ कैलिफॉर्निया में, 1,75,000 से अधिक घरों में बिजली नहीं थी। इनमें से लगभग आधे लॉस एंजिलिस काउंटी के थे।