छत्तीसगढ़ में ठण्ड को लेकर बड़ी जानकारी, अब ऐसा होगा मौसम में बदलाव….।

रायपुर : सामान्यतया मकर संक्रांति के बाद ठंड में कुछ कमी आत है, जो कि महाशिवरात्रि तक चलती है, वहीँ अब भी ठंड को लेकर कमी के कोई आसार नहीं है, छत्तीसगढ़ में अब फिर से लोगों को ठंड से राहत नहीं मिलेगी। पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से प्रदेश में न्यूनतम तापमान में तीन से चार डिग्री तक गिरावट होने की संभावना है। इससे आने वाले दिनों में कड़ाके की ठंड पड़ने वाली है। ठंड से राहत का अनुभव कर रहे लोगों को अब फिर से ठंड सताने वाली है। प्रदेश में आज शुक्रवार को मौसम शुष्क रहेगा। अधिकतर समय आसमान पर बदली छाई हुई है।

मौसम विभाग के अनुसार, अगले 24 घंटे में न्यूनतम तापमान में कोई विशेष बदलाव होने की संभावना नहीं है। इसके बाद अगले तीन दिनों में न्यूनतम तापमान में दो से तीन डिग्री तक गिरावट होने की संभावना है। मौसम एक्सपर्ट ने बताया कि रात का पारा गिरने से ठंड में बढ़ोत्तरी होगी। इससे बाहरी क्षेत्रों में सुबह के समय कोहरा छाए रहने की संभावना है। सुबह कोहरा कुछ दिनों से कम है और बदली छाई हुई है।

तीन डिग्री तक गिरेगा पारा :

आगामी दिनों में प्रदेश में कड़ाके की ठंड लोगों को फिर से सताने लगेगी। हालांकि मौसम वैज्ञानिकों ने बताया कि रात का पारा नीचे तो जायेगा, लेकिन ठंड में कोई असर नहीं होगा। उन्होंने बताया कि अब तापमान में उतार-चढ़ाव का दौर चलने की संभावना है, जिससे ठंड कम ही रहेगी। बता दें कि पिछले कुछ दिनों से बादल छाए रहने के कारण दिन और रात का पारा सामान्य से अधिक पहुंच गया है। जिससे ठंड कम हो गई है। वहीँ ठंडी हवायें चलने की कोई सम्भावना नहीं है।

अंबिकापुर और कोरिया रहा सबसे ठंडा :

खास ख़बरों के लिये सब्सक्राईब करें हमारा यूट्यूब चैनल :  https://www.youtube.com/@MachisMediaNews/

गुरुवार को प्रदेश में सबसे ठंडा इलाका कोरिया और अंबिकापुर रहा है। यहां न्यूनतम तापमान 9.7 डिग्री रिकॉर्ड हुआ। दूसरी ओर 29.5 डिग्री तापमान के साथ राजधानी रायपुर प्रदेश में सर्वाधिक गर्म रहा है। यह सामान्य ये 1.1 डिग्री अधिक है। आज राजधानी में मौसम साफ रहने की संभावना है। इसके साथ ही रात का पारा 15 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। राजधानी में आज सुबह से आसमान साफ़ है।