घर के बाहर खड़ी गाड़ी में बदमाशों ने लगाई आग, पूरी तरह हुई खाक।

डोंगरगढ़ : घर के बाहर वाहन खड़ा करना खतरे से खाली नहीं है, लेकिन लोग लगातार लापरवाही बरत रहे है, खासकर कार चालक, जिनके घर में रहने की जगह नहीं है और खुद भी किराये के मकान में रहते है, ऐसे में दुश्मनी निकालने वाले अथवा बदमाश किस्म के लोग वाहनों को आग के हवाले कर दे रहे है, ऐसे ही छत्तीसगढ़ के डोंगरगढ़ में असामाजिक तत्वों ने देर रात जमकर उत्पात मचाया। इस दौरान बदमाशों ने घर के बाहर खड़ी गाड़ी को आग के हवाले कर दिया जिससे गाड़ी धू- धूकर जलने लगी।

इस आगजनी की घटना में वाहन जल कर पूरी तरह खाक हो गया है, वाहन में रिपेयर करवाने के लायक कुछ भी नहीं बचा है। वहीं घटना की जानकारी मिलने के बाद आस- पास के लोगों ने मिलकर आग बुझाई। दरअसल, यह पूरी घटना डोंगरगढ़ शहर के वार्ड नंबर 1 की है। जहां की एक महिला शिक्षिका के घर के बाहर रखी हुई गाड़ी को बदमाशों ने आग के हवाले कर दिया। इस आगजनी में गाड़ी पूरी तरह जलकर खाक हो गया। वहीं मौके पर मौजूद लोगों ने आग को बुझाने की कोशिश की लेकिन तब तक गाड़ी जल गई थी। मामले में क्या कार्यवाही की गई है, इसकी जानकारी नहीं मिल पाई है।

खास ख़बरों के लिये सब्सक्राईब करें हमारा यूट्यूब चैनल :  https://www.youtube.com/@MachisMediaNews/