मारे गये है 18 नक्सली, 50 लाख के इनामी नक्सली चोखा की भी मौत, 6 शवों को लेकर भागे साथी, गाजा जैसी बना राखी है सुरंग।

बीजापुर : नक्सलियों पर जवानों की कार्यवाही भारी पड़ रही है, छत्तीसगढ़ के बीजापुर और सुकमा की सीमा पर हुई मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने 12 नक्सलियों को मार गिराया था, जिसकी जानकारी सामने आई थी, लेकिन अब शनिवार को नक्सलियों ने प्रेस रिलीज जारी कर बताया है कि, मुठभेड़ में 12 नहीं 18 नक्सली मारे गए हैं। जिसमें 50 लाख का इनामी दामोदर उर्फ चोखा राव भी मारा गया है। मारे गए 6 नक्सलियों का शव ले जाने में वे कामयाब रहे। शनिवार को नक्सलियों के दक्षिण बस्तर डिविजनल कमेटी की सचिव ने प्रेस नोट जारी कर बताया कि, मुठभेड़ में 12 नहीं 18 नक्सली मारे गए हैं। इस मुठभेड़ में 50 लाख का इनामी मोस्ट वांटेड नक्सली कमांडर स्टेट कमेटी मेम्बर और तेलंगाना स्टेट कमेटी का चीफ दामोदर उर्फ चोखा राव भी मारा गया है। इसके अलावा PPCM हूंगी, देवे, जोगा, और नरसिंह राव भी मारे गए हैं। इस तरह 18 नक्सलियों की मौत हुई है।

सुरंग बनाकर रह रहे थे नक्सली :

कल सुकमा- बीजापुर सीमा क्षेत्र पर हुई मुठभेड़ के बाद जवान इस क्षेत्र की छानबीन कर रहे थे। तभी तुमरेल ओर तलपेरू नदी के बीच डीआरजी के जवानों के हाथ यह नक्सलियों का सुरंग लग गया। यह सुरंग वैसे ही है, जैसे हमास के आतंकियों ने गाजा में बनाई थी। जमीन के भीतर बनी इन सुरंगों में नक्सलियों ने हथियार और विस्फोटक बनाने का सामान डंप कर रखा हुआ था। नक्सली नई तकनीक अपना कर जवानों को नुकसान पहुंचने की फिराक में थे। जहां बम बनाने में वे कांच के बोतलों का इस्तेमाल कर रहे थे। जवानों सुरंग से हथियार बनाने की मशीन, बिजली वायर, बॉटल बम और भारी मात्रा में नक्सल सामग्री बरामद की गई है। यहाँ भारी मात्रा में हथियार रखे हुये थे।

12 नक्सलियों मारे जाने की आई थी सूचना :

उल्लेखनीय है कि, गुरुवार को बीजापुर के जंगलों में हुई मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने 18 नक्सलियों को मार गिराया था। बीजापुर और तेलंगाना की सीमा पर तीन जिलों के नक्सलियों के खिलाफ जवान बड़ा ऑपरेशन चला रहे थे। डीआरजी बीजापुर, डीआरजी सुकमा, डीआरजी दंतेवाड़ा, कोबरा 204, 205, 206, 208, 210 एवं केरिपु 229 बटालियन की संयुक्त टीम चला रही थी। सुबह 9 बजे से सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच रुक- रुक कर मुठभेड़ जारी थी। जो देर शाम को जाकर थमी, जिसमें नक्सलियों को काफी नुकसान उठाना पड़ा है। 

कई हथियार बरामद :

राम से बड़ा है राम का नाम , रोज सुने यह धुन , लिंक पर करें क्लिक :   https://www.youtube.com/watch?v=TIkGGHYTb_Y

मुठभेड़ स्थल से एक SLR समेत अन्य हथियार बरामद किये गए थे। मुठभेड़ अब भी जारी है। बीजापुर और तेलंगाना की सीमा पर तीन जिलों के जवान चला रहे नक्सलियों के खिलाफ बड़ा ऑपरेशन, ग्रेहाउंड्स के जवान भी शामिल थे ऑपरेशन में। बीजापुर के मारूढ़बाका और पुजारी कांकेर क्षेत्र में सुबह सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच रुक रुक कर मुठभेड़ जारी थी। वहीँ केंद्र और राज्य मिलकर नक्सलियों के उन्मूलन में लगे हुये है, जिसको जड़ से खत्म करने का प्राण केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह ले चुके है।

साथ ही आपको बता दें कि मोस्ट वांटेड नक्सली दामोदर की मां का एक वीडियो वायरल किया गया है। वायरल वीडियो में वह तेलगू में अपने बेटे से कह रही हैं कि यहां की पुलिस या सरकार तुम्हें कोई नुकसान नहीं पहुंचाएगी। तुम आंदोलन छोड़कर मुख्यधारा में शामिल हो जाओ। नक्सली कमांडर दामोदर की मौत के बाद यह वीडियो वायरल हो रहा है।