जिओ ने लांच की नई सेवा, सिर्फ जिओ मोबाईल धारकों को मिलेगा बड़ा लाभ, जान लें इस नई सेवा के बारे में।

मुंबई (महाराष्ट्र) : जो लगातार नई तकनीकों पर काम कर रहा है, जितनी सेवायें जिओ के उपभोक्ता वर्ग को मिल रही है, वो किसी अन्य को नहीं मिल रही है, सबसे पहले दुनियां में 6G लाने के प्रयास में रिलायंस जिओ ही लगा हुआ है, वहीँ अगर आप रिलायंस जिओ के मोबाईल धारक हैं तो आपके लिए कहस खबर है। रिलायंस जियो अपने मोबाईल धारकों की जरूरतों और सहूलियत का बखूबी ध्यान रखती है। इसकी कड़ी में अब कंपनी ने अपने करोड़ों मोबाईल धारकों के लिए एक नई सर्विस शुरू कर दी है। Jio की नई सर्विस VoNR है। जियो अब टेलिकॉम सेक्टर की पहली ऐसी कंपनी है जिसने VoNR सर्विस शुरू की है। यह सेवा क्या है आपको आगे बताते है।

जिओ ने पेश की नई टेक्नोलॉजी :

VoNR का फुल फॉर्म वॉइस ओवर न्यू रेडियो है। जियो ने इस खास सर्विस को अपने 5G मोबाईल धारकों के लिए प्रस्तुत किया है। Voice Over New Radio एक स्पेशिल कॉलिंग टेक्नोलॉजी है। जियो ने इस सर्विस को लॉन्च करके Airtel और Vodafone Idea को एक बड़ा झटका दिया है। इस सर्विस का लाभ लेने के लिए जियो सिम इस्तेमाल करना होगा। जिओ के मोबाईल धारकों को इसका लाभ मिल सकेगा।

मौजूदा समय में लगभग सभी टेलिकॉम कंपनियां कॉलिंग को बेहतर बनाने के लिए VoLTE यानी Voice Over LTE का इस्तेमा करते हैं। लेकिन, अब जियो सभी कंपनियों से एक कदम आगे बढ़ चुका है। VoLTE के फीचर्स जहां 4G नेटवर्क से जुड़े होते हैं वहीं VoNR टेक्नोलॉजी के लिए 5G नेटवर्क का इस्तेमाल किया जाता है। जिओ की यह नई सेवा आपको एक नया कॉलिंग अनुभव देगी। हालाँकि 5 के कारण कई जगहों पर आवाज की दिक्कत आ रही है, वहीँ अब इसमें सुधार होना तय है।

पहले से बेहतर होगा कम्युनिकेशन :

राम से बड़ा है राम का नाम , रोज सुने यह धुन , लिंक पर करें क्लिक :   https://www.youtube.com/watch?v=TIkGGHYTb_Y

VoNR में आपको VoLTE के मुकाबले ज्यादा बेहतर क्वालिटी मिलेगी। VoNR टेक्नोलॉजी बैकग्राउंड में आने वाली नॉइज को खत्म करके HD क्वालिटी में आडियो उपलब्ध कराता है। इस सर्विस में लेटेंसी काफी कम होती है जिसकी वजह से कम्यूनिकेशन बेहतर हो पाता है। सिर्फ इतना ही नहीं यह टेक्नोलॉजी नेटवर्क एफिशिएंसी को भी बेहतर बानती है। इसका जल्द लाभ अब जिओ के मोबाईल धारकों मिलेगा।