कोर्ट में आरोपी के साथ मारपीट मामले में वकीलों के खिलाफ FIR दर्ज, सामने आई बड़ी जानकारी।

रायपुर : राजधानी के कोर्ट परिसर में वकीलों ने आरोपी के साथ जमकर मारपीट की थी। इस मामले में एफआईआर दर्ज की गई है। अज्ञात वकीलों पर बलवा और मारपीट का केस दर्ज किया गया है। इस घटना का वीडियो भी वायरल हुआ है जिसके आधार पर पुलिस मामले की जांच कर रही है, विडियो में दिख रहे लोगों के आधार पर कार्यवाही की बात सामने आई है, जिसमें स्टील की रेलिंग तोड़ता हुआ वकील भी दिखा है। यह मामल सिविल लाइन थाना क्षेत्र का है। पिछले दिनों पुलिस अभिरक्षा में कोर्ट परिसर में बंदी अजय सिंह की वकीलों ने जमकर पिटाई की थी, जिस पर वकीलों ने बदसलूकी का आरोप लगाया था। इसी मामले में अज्ञात वकीलों के खिलाफ एफआईआर दर्ज किया गया है। वहीं पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। 

ये है पूरा मामला :

मामला है राजधानी रायपुर के कोर्ट में शुक्रवार की शाम एक वकील के साथ अपराधी ने मारपीट कर दी थी। इस घटना के बाद आक्रोशित वकीलों ने हंगामा बड़ा खड़ा कर दिया था। समस्त वकील एकजुट होकर पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करने लगे। सैकड़ों की संख्या में अधिवक्ताओं ने आरोपी को घेर लिया था, जिसके बाद आरोपी के साथ जमकर मारपीट की गई थी उसके कपडे भी फाड़े गये थे, बड़ी मुश्किल से पुलिस आरोपी को वहां से लेकर निकल सकी। वकील पर हमला करने वाले आरोपी को अधिवक्ताओं ने मारने का भी प्रयास किया था, जिससे उसकी जान भी जा सकती थी। किसी तरह बीच- बचाव कर पुलिसवालों ने निकाला। इसी बीच प्रदर्शन कर रहे वकीलों में से एक को किसी पुलिसवाले की लाठी लग गई। इसके बाद वकीलों का प्रदर्शन और बी उग्र हो गया और वो लोग मुख्यमंत्री निवास घेरने भी निकल गये थे।

राम से बड़ा है राम का नाम , रोज सुने यह धुन , लिंक पर करें क्लिक :   https://www.youtube.com/watch?v=TIkGGHYTb_Y