छत्तीसगढ़ में चुनाव तारीखों की घोषणा, पढ़ें खास जानकारी।

रायपुर : राज्य में आज चुनावी तारीखों की घोषणा हो गई है। राज्य निर्वाचन आयोग ने प्रेस-कॉन्फ्रेंस में तारीखों का ऐलान कर दिया है। जिसमें मतदाताओं की संख्या की जानकारी और तैयारियों को स्पष्ट रूप से बताया गया है। 11 फरवरी को प्रदेश के 10 नगर निगम, 49 नगर पालिका और 114 नगर पंचायत में चुनाव होंगे। इसके बाद 433 जिला पंचायत में मतदान 3 चरणों में होंगे। पहला 17, दूसरा 20 और तीसरा 23 फरवरी को होंगे। नगर निगम, पालिका और नगर पंचायत के परिणाम 15 फरवरी को जारी होंगे, जबकि जिला पंचायत के परिणाम चुनाव के तुरंत बाद जारी हो जाएंगे। चुनाव को लेकर आज से आचार संहिता लग चुकी है।

10 नगर निगम, 49 नगर पालिका, 114 नगर पंचायत में होंगे चुनाव, दुर्ग एवं सुकमा के 5 वार्डों में उपचुनाव की घोषणा :

प्रदेश में नगरीय निकायों के अन्तर्गत 10 नगरपालिक निगम, 49 नगरपालिका परिषद, 114 नगर पंचायतों में आम निर्वाचन और जिला दुर्ग एवं सुकमा के नगरीय निकायों के रिक्त स्थानों की पूर्ति के लिए 05 वाडों में उप निर्वाचन सम्पन्न कराया जायेगा।

नगरपालिकाओं के आम निर्वाचन में पुरुष मतदाता 22, 00,525, महिला मतदाता 22,73,232 और अन्य 512 समेत कुल 44,74,269 वोटर अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। वहीं उप निर्वाचन में कुल 16,181 वोटर चुनाव में भाग लेंगे। आयोग की ओर से मतदाताओं के फोटोयुक्त निर्वाचक नामावली तैयार कराया गया है। मतदान के लिए आम निर्वाचन के लिए कुल मतदान केन्द्र 5,970 तथा उप निर्वाचन हेतु कुल 22 मतदान केन्द्र निर्धारित किये गये हैं, जिनमें से 1531 संवेदनशील व 132 अतिसंवेदनशील मतदान केन्द्र हैं।

खास ख़बरों के लिये सब्सक्राईब करें हमारा यूट्यूब चैनल :  https://www.youtube.com/@MachisMediaNews/