धरसींवा में मां-बेटी के दोहरे हत्याकाण्ड का खुला राज, गिरफ्त में आरोपी ने किये बड़े खुलासे।

रायपुर : लगभग 20 दिन पहले राजधानी से लगे रावांभाठा और धनेली में दो दिनों में मां और बेटी की लाश मिली थी। जहां रायपुर-बिलासपुर रोड पर किनारे में नाली में 14 साल की किशोरी की लाश मिली थी, वहीं गुरुवार को उसकी मां हमीदा बेगम भी धनेली स्थित घर में मृत पाई गई थी। मां-बेटी की एक ही जगह पर हत्या कर दोनों के शव को अलग-अलग फेंका गया था। हत्याकांड में किसी करीबी के हाथ होने की आशंका जताई जा रही थी। मौके पर पहुंची पुलिस और एफएसएल की टीम ने घंटों जांच की। उस समय पुलिस के हाथ कोई सबूत नहीं लगा था। लेकिन अब धरसीवां में हुए इस दोहरे हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। जांच में सामने आया है कि यह हत्या अवैध संबंध और ब्लैकमेलिंग के कारण की गई थी। आरोपी ऑटो चालक भरत दीवान और उसकी लिव-इन-पार्टनर ने मिलकर इस घिनौनी वारदात को अंजाम दिया था।

खुला ये पूरा मामला :

  • पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया कि वह रायपुर में ऑटो चालक का काम करता है। पहले सिलतरा इंडस्ट्री क्षेत्र में काम करता था। इस दौरान वह परिवार के साथ सिलतरा धनेली में रहता था। यहां उसका परिचय हमीदा से हुआ था। उसके हमीदा के साथ अवैध संबंध थे, जो लगातार जारी थे।
  • वहीँ आरोपी नये काम की तलाश में ग्राम धनेली से शिवानंद नगर शिफ्ट हो गया था। वहां वह ई-रिक्शा चलाकर जीवन यापन कर रहा था। इसी दौरान रायपुर से सिलतरा उसका आना-जाना होता था, जहां वह हमीदा से आये दिन मुलाकात करता रहता था। हमीदा उससे पैसे की लगातार मांग कर रही थी। मांग पूरी न होने पर केस में फंसा देने की धमकी दे रही थी, जिससे आरोपी परेशान चल रहा था।
  • आरोपी और उसकी महिला लिव-इन-पार्टनर धमकियों से परेशान हो गये थे। दोनों ने हमीदा की हत्या करने की योजना बनाई। दोनों आरोपियों ने अपने चारों बच्चों को गांव भेजकर लिव इन पार्टनर अनीता लहरे हमीदा की नाबालिग बेटी को बहला फुसलाकर अपने घर शिवानंद नगर ले गई थी।

राम से बड़ा है राम का नाम , रोज सुने यह धुन , लिंक पर करें क्लिक :   https://www.youtube.com/watch?v=TIkGGHYTb_Y

  • योजना के अनुसार आरोपी पैदल हमीदा के घर धनेली गया था, जहां गला दबाकर और चाकू से हाथों को काटकर उसकी हत्या कर दी थी। उसके शव को घरेलू कपड़े से ढक दिया था। उसके बाद कमरे को बाहर से बंद कर दिया। अपने ई-रिक्शा से घर जाते समय रास्ते में मेटलपार्क गुरूद्वारा के सामने चाकू को फेंक दिया।
  • घर में पहुंचकर अनीता लहरे के साथ मृतिका की नाबालिग बेटी की भी मारपीट कर हत्या कर दी और उसके शव को छिपाने के लिए आरोपियों ने ई-रिक्शा में शव को कम्बल से ढककर मेटलपार्क टर्निंग के पास नाली में फेंक कर फरार हो गये थे।
  • इस घटना की सूचना पर पुलिस ने शव को नाले से बाहर निकाला। लड़की आसमानी रंग के कपड़े पहन रखी थी। उसकी उम्र 15 से 16 वर्ष के बीच बताई जा रही है। वहीँ इस मामले का पटाक्षेप हो गया है, लेकिन फिर कुछ सवालों का जवाब पुलिस खोज रही है।