विरोधियों ने फैलाई अफवाह, अब निर्दलीय लड़ेंगे दिलीप बजाज।

रायपुर : राजधानी में चुनावी समर जारी है, आज भाजपा प्रत्याशियों की सूची जारी होने के बाद टिकट के दावेदारों की गहमागहमी थम गई है, अब ऐसे में प्रबल दावेदारों ने निर्दलीय दावेदारी ठोंकने का बिगुल बजाया है, जिसमें निराश कार्यकर्ताओं ने अपनी ताल ठोकनी शुरू कर दी है, जिसमें वार्ड 42 महंत लक्ष्मीनारायण वार्ड के प्रबल दावेदार दिलीप बजाज ने माचिस मीडिया को बताया कि वार्ड में उनकी बहुत अच्छी पकड़ है, पिछली बार भी उन्होंने लगभग 600 वोट प्राप्त किये थे, जिसने भाजपा प्रत्याशी संजू नारायण सिंह की हार में अपनी अहम भूमिका निभाई थी, उन्हें 1801 वोट मिले थे, जो कि लगभग 22.2 % वोट मिले थे और निर्दलीय प्रत्याशी जितेंद्र अग्रवाल को 2487 वोट मिले थे, जो कि लगभग 30.75% थे, जिसके कारण भाजपा प्रत्याशी की हार में मात्र 686 वोटों का ही फासला था।

जिसमें दिलीप बजाज की बढ़त ने भाजपा प्रत्याशी की हार में अपनी अहम भूमिका निभाई थी, अब भाजपा ने दिलीप बजाज को टिकट ना देकर वर्तमान प्रत्याशी के लिये मुसीबत खड़ी कर दी है, इस क्षेत्र में जातिगत गुणाभाग का लाभ भी प्रत्याशी की नहीं मिल सकता क्यूंकि यहाँ जातिगत आधार पर किसी वर्ग विशेष की जनसँख्या अधिक नहीं है। इस बार भी भाजपा प्रत्याशी की जीत इस वार्ड से मुश्किल है। पार्षद उम्मीदवार की हार जीत में मात्र 300 वोटों का ही अंतर पर्याप्त होता है, साथ ही वोटिंग प्रतिशत भी बड़ा मायने रखता है, ऐसे में वर्तमान में इस वार्ड में लगभग 14000 मतदाता है, इसके हिसाब से लगभग 55% वोटिंग अगर इस बार भी होती है, तो भाजपा प्रत्याशी के लिये जीतना मुश्किल ही होगा। वहीँ विरोधियों के द्वारा अफवाह फ़ैलाने पर उन्होंने कहा कि ऐसी कोई नई बात नहीं है, इन चीजों से कोई फर्क नहीं पड़ता वार्ड में मेरा कद आम जनता के बीच बढ़ा ही है।

महामृत्युंजय मन्त्र  उत्पत्ति की कथा और महत्व के साथ :  https://www.youtube.com/watch?v=L0RW9wbV1fA