चाईनीज मांझे को लेकर पुलिस की छापेमारी, मनोज माखीजा, ईश्वर नेभवानी सहित तीन हिरासत में।

रायपुर : चाइनीज मांझे के कारण लगातार कई जानें जा रही है, मांझे को बेचना प्रतिबंधित कर दिया गया है, फिर भी कुछ लोग चाँद पैसों के लिये लोगों की जान खतरे में डाल रहे है, वहीँ शहर में चाइनीज मांझा बेचकर लोगों की जान को खतरे में डालने वाले दुकानदारों पर पुलिस ने कार्यवाही शुरू कर दिया है। चाइनीज मांझा बेचने वालों के खिलाफ एफआईआर दर्ज किया जा रहा है। ऐसे में सोमवार को पुलिस ने तीन दुकानदारों के खिलाफ अपराध दर्ज किया है, इनके यहाँ चाईनीज मांझा पकड़ में आया है, पुलिस ने दुकानों में छापेमारी की थी।

पुलिस के मुताबिक, तेलीबांधा के जयभोले प्रोविजन स्टोर पर छापा मारा गया है। दुकानदार मनोज माखीजा प्रतिबंधित चाइनीज मांझा बेचते हुये मिला। पुलिस ने उनके खिलाफ पर्यावरण नियमों के उल्लंघन का अपराध दर्ज किया गया है। इसी तरह ईश्वर गिफ्ट कार्नर का संचालक ईश्वर नेभवानी भी अपनी दुकान में चाइनीज मांझा बेच रहा था। उसके खिलाफ भी तेलीबांधा पुलिस ने अपराध दर्ज किया है। एक अन्य मामले में टिकरापारा पुलिस ने शिव नगर के मोहमद शमशेर के खिलाफ अपराध दर्ज किया गया है। शमशेर भी प्रतिबंधित चाइनीज मांझा बेच रहा था। तीनों मामले में पुलिस ने आरोपियों को हिरासत में लिया है। वहीँ राजधानी में बुढापारा में पतंग और मांझा बेचने वालों के यहाँ पहले ही कार्यवाही की जा चुकी है। इससे पहले संतोषीनगर में मां गायत्री किराना स्टोर चलाने वाले तेजस लोहिया, मठपुरैना में राज किराना स्टोर्स चलाने वाले अंकित साहू की गिरफ्तारी की गई थी।

महामृत्युंजय मन्त्र  उत्पत्ति की कथा और महत्व के साथ :  https://www.youtube.com/watch?v=L0RW9wbV1fA

एक बालक की हो चुकी है मौत :

उल्लेखनीय है कि टिकरापारा क्षेत्र में चाइनीज मांझे से एक 7 साल के बालक की मौत हो चुकी है। बालक पुष्कर साहू पिता फुलेश साहू की चायनीज नायलोन मांझे में फंसकर गला कटने से हुई मौत के बाद चार और मांझा विक्रेताओं के खिलाफ पर्यावरण संरक्षण अधिनियम 1986 की धारा 15 के तहत जुर्म दर्ज किया है। बालक को उसके पिता अपनी दोपहिया में बैठाकर घुमाने ले जा रहे थे। इस दौरान ऊपर से चाइनीज मांझा टूट कर आया और बालक के गले में फंस गया था। इससे उसका गला कट गया और बालक की मौत हो गई थी। ऐसे ही कई मामले सामने आ रहे है, ऐसे में पुलिस द्वारा कार्यवाही की जा रही है।