दहेज़ हत्या का मामला आया सामने, पति, सास और ससुर गिरफ्तार, करते थे प्रताड़ित।

कुरुद : आज के समय में भ दहेज़ लोभी है, यह सोच पाना भी मुश्किल है, आज जहाँ लड़कियां भी लड़कों के बराबर खड़ी है, वहां ऐसा होना नामुमकिन लगता है, लेकिन ऐसा मामला आज भी सामने आया है, सरकार के तमाम जागरूकता अभियान के बाद भी समाज में आज भी कुछ दहेज के दानव मौजूद हैं, जो दहेज के नाम पर जान लेने से भी पीछे नहीं हटते है। कुछ ऐसा ही मामला धमतरी जिले से सामने आया है। जहां पति और सास-ससुर ने मिलकर एक नवविवाहिता को दहेज के नाम पर मौत को घाट उतार दिया है, इस घटना ने समाज में एक बड़ा सवाल खड़ा कर दिया है। यह घटना भखारा थाना क्षेत्र की है। 

उक्त घटना में मिली जानकारी के अनुसार, अप्रैल 2024 में नोमेश्वरी साहू की शादी ग्राम डोम निवासी तिजेंद्र साहू के साथ हुआ था। शादी के बाद से नोमेश्वरी के पति और सास-ससुर दहेज कम लाने की बात को लेकर उसे प्रताड़ित करते थे। वहीं 26 जनवरी 2025 को इसी बात को लेकर उसके पति और सास-ससुर ने उसकी हत्या कर दी। इसके बाद अपना अपराध छुपाने के लिए उन्होंने शव को फांसी के फंदे पर लटका दिया और हत्या को आत्महत्या दिखाने की कोशिश की गई, लेकिन सभी गिरफ्त में आ ही गये। 

महामृत्युंजय मन्त्र उत्पत्ति की कथा और महत्व के साथ : https://www.youtube.com/watch?v=L0RW9wbV1fA

इस घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को फांसी के फंदे से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया, जिसके बाद पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हत्या का खुलासा हुआ, तत्पश्चात पुलिस ने आरोपी पति और सास-ससुर को हिरासत में लिया। कड़ाई से पूछताछ करने पर तीनों आरोपियों ने अपना जुर्म कुबूल कर लिया है। इसके बाद पुलिस ने सभी आरोपियों को जेल भेज दिया है। इस मामले के सामने आने के बाद लड़का-लड़की की समानता की बात जिस समाज में कही जाती है, वहां यह बड़ा सवाल फिर से खड़ा हो गया है।