मामूली विवाद में युवक की हत्या, आरोपी गिरफ्त में।

धमतरी : शहर में चाकूबाजी की घटनायें आम है, ऐसे में छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में एक बार फिर चाकूबाजी की घटना सामने आई है। यहां मामूली विवाद को लेकर दो युवकों ने तीसरे युवक पर चाकू से हमला कर दिया। मौके पर काफी भीड़ जमा हो गई और लोगों में दहशत फ़ैल गई, इस मामले की सूचना मिलते ही वहां पुलिस मौके पर पहुंची और घायल युवक को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। यह मामला कोतावाली थाना क्षेत्र का है। 

उक्त घटना में मिली जानकारी के अनुसार, मृतक युवक का नाम 23 वर्षीय शंकर ढीमर पिता ध्रुव ढीमर है। बताया जा रहा है कि, शुक्रवार को शहर के मराठा पारा वार्ड में मामूली विवाद को लेकर दो युवकों ने तीसरे युवक को चाकू मार दिया था। इसकी सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल युवक को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस तरह मामूली विवाद में एक युवक की हत्या हो गई।

दोनों आरोपी गिरफ्तार :

महामृत्युंजय मन्त्र उत्पत्ति की कथा और महत्व के साथ : https://www.youtube.com/watch?v=L0RW9wbV1fA

घटना को लेक मृतक के चाचा शंकर यादव ने बताया कि, चाकू से वार करने वाले युवक की माता का देहांत कुछ ही दिनों पहले हुआ था, उसके घर में तीजनहावन का कार्यक्रम चल रहा था। इसी दौरान दो युवकों ने मिलकर शंकर ढीमर को पर चाकू मार दिया। जिससे उसकी भी मौत हो गई, इससे परिजन काफी गमगीन है। फिलहाल कोतवाली पुलिस ने दोनों युवकों को गिरफ्तार कर लिया गया है।