आधी रात बीच सड़क राजधानी में रशियन युवती का हंगामा, स्कूटी को मारी टक्कर और….।

रायपुर : छत्तीसगढ़ की राजधानी के VIP रोड पर आधी रात को बड़ा सड़क हादसा हुआ है। तेज रफ्तार कार ने एक्टिवा सवार तीन युवकों को टक्कर मार दी, जिसके तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए है, हादसा काफी भयानक था, स्कूटी और कार के परखच्चे उड़ गये है। यह हादसा तेलीबांधा थाना क्षेत्र के अंतर्गत हुआ। घटना के बाद घायलों को तुरंत मेकाहारा अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। कार सवार रशियन युवती ने काफी हंगामा किया। घटना के अनुसार, तेज रफ्तार कार में एक युवक और एक रशियन युवती सवार थे, दोनों नशे में धुत थे, राजधानी में कई लोग नशे में धुत्त होकर वाहन चलाते है, जिसके कारण ऐसे हादसे लगातार हो रहे है। वहीँ कार ने एक्टिवा सवार तीन युवकों को जोर की टक्कर मारी, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों की पहचान नहीं हो पाई है, लेकिन उन्हें मेकाहारा अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती किया गया है।

पुलिस ने युवती और उसके साथी हो हिरासत में लिया :

हादसे के बाद, रशियन युवती ने मौके पर जमकर हंगामा किया, जिसके बाद पुलिस ने उसे और कार में सवार युवक को हिरासत में लिया। दोनों नशे में होने के कारण पुलिस ने उनके खिलाफ कार्यवाही शुरू कर दी है। तेलीबांधा थाना पुलिस ने घटना के बारे में रिपोर्ट दर्ज कर ली है और मामले की जांच जारी है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, आरोपी युवक और रशियन युवती के खिलाफ उचित कानूनी कार्यवाही की जा रही है। आपको बता दें की विधानसभा रोड और वी आई पी रोड में संचालित होटलों पर आधी रात के बाद तक नशे का कारोबार चलता रहता है, लेकिन पुलिस सिर्फ खानापूर्ति ही करती रहती है।

भक्ति संगीत के लिये सब्सक्राईब करें हमारा यूट्यूब चैनल :  https://www.youtube.com/@MachisFilmBhakti