बेमेतरा : राज्य में बाहर की शराब लगातार सप्लाई हो रही है, काफी बड़ी मात्रा में म.प्र. शराब पकड़ाई है, जिसके कारण आशंका जताई जा रही है कि इतनी बड़ी मात्रा में शराब चुनाव में खपाये जाने के लिये लाई गई होगी। छत्तीसगढ़ के बेमेतरा जिले में लगातार दूसरे दिन भी बड़ी मात्रा में अवैध शराब का जखीरा पकड़ाया है। पकड़े गये कन्टेनर में 770 पेटी शराब तस्करी करते हुए 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। यह मामला बेमेतरा थाना क्षेत्र में ग्राम खुड़मुड़ी क्षेत्र का है।
इस मामले में मिली जानकारी के अनुसार, पुलिस ने शराब तस्करी कर रहे दो आरोपियों को पकड़ा है। उनके पास से 770 पेटी शराब जब्त किया गया है। बताया जा रहा है कि, इसे मध्यप्रदेश से मंगवाया गया है। चुनाव को लेकर प्रदेशभर में तैयारियां जारी है। वहीं चुनाव में शराब खपाने की भी तैयारी चल रही है। यह पूरा माल चुनाव में खपाने के लिये लाया गया होगा, ऐसी आशंका जताई जा रही है, वहीँ इस मामले में पकड़े गये आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।
खास ख़बरों के लिये सब्सक्राईब करें हमारा यूट्यूब चैनल : https://www.youtube.com/@MachisMediaNews/
वहीं बेमेतरा में ही एक दिन पहले गुरुवार को पुलिस ने 445 पेटी अवैध शराब जब्त कर दो तस्करों को गिरफ्तार किया था। जब्त की गई शराब की कीमत 30 लाख 37 हजार रूपए बताई जा गई है। इसे भी मध्यप्रदेश से ही मंगवाया गया था। एक दिन पहले ही जब्त की गई थी शराब की 554 पेटियां, दो बार बड़ी मात्रा में शराब पकड़ी गई है।



