कांग्रेस नेता की दुकान में आग, 15 चौपहिया वाहन जलकर खाक, सामने आई इस बात की आशंका….।

रायगढ़ : कई बार ऐसी ख़बरें सामने आई है कि घर के बाहर खड़े वाहनों में बदमाशों ने आग लगाईं हो, हालाँकि घर के बाहर वाहन रखना खतरे से खाली तो नहीं है, फिर भी लोग आदत से मजबूर होते है, वहीँ छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में नगरी निकाय चुनाव से पहले कांग्रेसी नेता की दुकान में आग लगने की जानकारी सामने आई है। अज्ञात व्यक्तियों द्वारा आग लगाने की आंशका जताई जा रही है। कार गैरेज के मालिक को सुबह 5.30 बजे पड़ोसी से जानकारी मिली की उसकी गैरेज में आग लग गई है। जानकारी मिलते ही गैरेज के मालिक घटना स्थल पर पहुंचे और उन्होंने गैरेज में आग लगने की जानकरी पुलिस को दी। फिलहाल पुलिस सीसीटीवी कैमरा खंगाल रहे है। आग लगने से वहां रखी हुई 15 कारें जलकर खाक हो गई है। इसकी सूचना मिलते ही पुलिस और फायर बिग्रड की टीम पहुंची और आग को बुझाने का प्रयास किया। यह मामला लैलूंगा थाना क्षेत्र का है। 

मिली जानकारी के अनुसार, गुरूवार की देर रात नगर पंचायत लैलूंगा के युवा कांग्रेस नेता अपरांस सिन्हा की कोतबा रोड में स्थित सिन्हा मोटर्स में आग लग गई थी। आग लगने से 15 कारें जलकर खाक हो गई। इसकी सूचना मिलते ही पुलिस और फायर बिग्रड की टीम पहुंची और आग बुझाने में लग गए। कुछ देर बाद आग पर काबू पाया गया। फिलहाल पुलिस आगे की जांच में जुट गई हैं। घटना को लेकर बदमाशी की आशंका जताई जा रही है, हो सकता है किसी बीते विवाद के कारण भी किसी ने दुश्मनी निकालने का प्रयास किया हो, लेकिन इससे पीड़ित का लाखों का नुकसान हो गया है। 

खास ख़बरों के लिये सब्सक्राईब करें हमारा यूट्यूब चैनल :  https://www.youtube.com/@MachisMediaNews/