कादिर और अफसर अली ने पहले की रेकी और फिर महिला के साथ घिनौनी हरकत को दे दिया अंजाम, 5 आरोपी गिरफ्त में।

विश्रामपुर : अपराधों को अंजाम देने में कई बाहरी तत्व ही शामिल होते है, ऐसे में सावधानी बरतना बहुत जरुरी है, वहीँ छत्तीसगढ़ के सरगुजा संभाग के विश्रामपुर क्षेत्र में घर में अकेली महिला के साथ उत्तर प्रदेश से आए पांच मजूदरों ने सामूहिक बलात्कार की घटना को अंजाम दिया है। यह घटना बुधवार देर रात की है। बताया गया है कि, महिला का पति घरेलू काम से अपने पैतृक गांव गया था। इसी बात का फायदा उठाकर पास ही मजदूरी करने वाले पांच मजदूरों ने सामूहिक बलात्कार किया। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। 

मिली जानकारी के मुताबिक, सभी आरोपी उत्तरप्रदेश से आकर रेलवे स्टेशन के पास स्थित एक बस्ती में रह रहे थे, और मजदूरी करते थे। 35 वर्षीय पीड़िता ने पुलिस को बताया कि, वह पति के साथ तीन साल से यहां किराए के मकान में रह रही थी। घटना की रात उसका पति कोरिया जिले में स्थित अपने गांव घरेलू काम से गया हुआ था। महिला ने बताया कि, बुधवार रात करीब साढ़े आठ बजे मोहम्मद गुलाम कादिर और अफसर अली नामक दो लोग उसके घर पहुंचे और उसके पति के बारे में पूछताछ की। तब महिला ने उसके घर पर नहीं होने की जानकारी दी थी। उसके बाद वो लोग मौके की फ़िराक में लगे रहे।

देर रात पांच लोग पहुंचे महिला के घर :

खास ख़बरों के लिये सब्सक्राईब करें हमारा यूट्यूब चैनल :  https://www.youtube.com/@MachisMediaNews/

महिला ने इस मामले में बताया कि, उसी रात वह घर के बाहर बैठकर गुड़ाखू घस रही थी, तभी कादिर और अफसर अली तीन अन्य साथियों के साथ वहां पहुंचे और उसे जबरदस्ती घर के भीतर ले जाकर पांचों ने उसके साथ सामूहिक बलात्कार को अंजाम दिया। पीड़िता ने सबसे पहले यह बात अपनी बहन को बताई, जिसके बाद मामला पुलिस तक पहुंचा। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने पांचों आरोपियों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 70(1) और 331(8) के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है। विश्रामपुर थाना पुलिस के समक्ष पांचों आरोपियों ने सामूहिक बलात्कार करने की बात कबूल कर ली है।