बारदाना लदे कंटेनर में लगी भयानक आग, चालक झुलसा, देखें विडियो।

महासमुंद : सड़क पर दौड़ते मालवाहक वाहनों के लिये सड़क यात्रा करना खतरे से खाली नहीं होता, कई बार ये अचानक दुर्घटनाओं के शिकार हो जाते है, ऐसे ही छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में बारदाने से लदी कंटेनर में अचानक आग लग गई। आगजनी में चालक झुलस गया और फिर किसी तरह कंटेनर से कूदकर उसने अपनी जान बचाई। घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया है। यह पूरा मामला पिथौरा थाना क्षेत्र का है। इस घटना में मिली जानकारी के अनुसार, कंटेनर में बारदाना लेकर वाहन चालक पिथौरा से महासमुंद जा रहा था। इस दौरान एन एच 53 पर कसीबाहरा के पास अचानक आग लग गई। आगजनी में चालक झुलसा और फिर किसी तरह कंटेनर से कूदकर उसने अपनी जान बचाई। वहीं सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भिजवाया गया, जहां उसका इलाज जारी है। वहीं फायर ब्रिगेड को भी जानकारी दी गई। इस आगजनी में कंटेनर का आधा हिस्सा जल चुका है। वहीँ घायल का इलाज जारी है।

भक्ति संगीत के लिये सब्सक्राईब करें हमारा यूट्यूब चैनल :  https://www.youtube.com/@MachisFilmBhakti