बिलासपुर : न्यायधानी में बुआ की हत्या करने वाला नाबालिग भतीजा सहित 4 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। बुआ की हत्या के बाद नाबालिग ने सोने की चेन बेचकर मोबाईल खरीदा और दोस्तों के साथ शराब पार्टी भी की थी, इस तरह से शर्मनाक कृत्य को आरोपी ने अंजाम दिया है। यह घटना बिल्हा थाना क्षेत्र की है। बिल्हा क्षेत्र के ग्राम पौंसरी में रहने वाली महिला की उसके ही भतीजे ने हत्या कर दी। इसके बाद उसने परिवार को गुमराह किया। इधर, पुलिस के पहुंचने से पहले ही आरोपी भाग निकला था। सूचना पर पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। शव मिलने के बाद पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर लिया है।
आरोपी हत्या के बाद जेवर बेचकर अपनी गर्लफ्रेंड को लेकर भागने की योजना बना चुका था। इससे पहले ही आरोपी को उसके साथियों समेत पकड़ लिया गया है। बिल्हा क्षेत्र के ग्राम पौंसरी में रहने वाले बलदाऊ यादव ने अपनी बहन की हत्या की शिकायत की थी। इस मामले में ग्रामीण ने बताया कि उनकी सबसे छोटी बहन जामफूल के पति की मौत हो चुकी है। वह मायके में ही अपने भाई बलदाऊ के घर पर रहती थी। चार महीने पहले भाई बलदाऊ बहन जामफूल और बेटे राजेश को गांव में छोड़कर कमाने के लिए बाहर चला गया था।
इधर छह फरवरी की रात जामफूल गायब हो गई। रिश्तेदारों और आस-पास के गांव में तलाश के बाद बलदाऊ और भतीजे राजेश ने उसकी तलाश की। इसके बाद नौ फरवरी को उन्होंने महिला के गायब होने की शिकायत थाने में की। इस पर पुलिस ने गुम इंसान कायम कर महिला की तलाश शुरू कर दी।
पांच दिन बाद बदबू आने से खुला राज :
लगभग पांच दिन बाद राजेश ने बताया कि घर पर कोठी की ओर से किसी जानवर के मरने की बदबू आ रही है। साथ ही उसने बताया कि कमरे में ताला लगा हुआ है। चाबी जामफूल के पास है। बलदाऊ ने पूरे मामले की जानकारी गांव के सरपंच और पुलिस को दी। इस पर बुधवार को पुलिस की टीम गांव पहुंच गई। पुलिस ने गांव वालों की मौजूदगी में कमरे का ताला तोड़ा। धान की कोठी में रेत भरी हुई थी। इसे हटाने पर जामफूल का शव मिला। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर राजेश की तलाश की। तब तक वह फरार हो गया था। पुलिस ने गांव में ही घेराबंदी कर आरोपी राजेश को पकड़ लिया।
दोस्तों ने लाश को लगाया था ठिकाने :
भक्ति संगीत के लिये सब्सक्राईब करें हमारा यूट्यूब चैनल : https://www.youtube.com/@MachisFilmBhakti
प्राथमिक पूछताछ में पता चला कि बुआ की हत्या की जानकारी उसने अपने दोस्तों को दी थी। दोस्तों ने ही शव को ठिकाने लगाने में मदद की थी। उसके सहयोगियों को भी पुलिस ने पकड़ लिया है। आरोपित को न्यायालय में पेश किया गया है। पुलिस की पूछताछ में पता चला है कि आरोपी राजेश आए दिन नशा करता था। कुछ काम नहीं करने के कारण वह नशा करने के लिए घर के चावल चोरी कर बेच देता था। उसकी बुआ गांव में रोजी मजदूरी करती थी। इससे मिले रुपयों को भी वह चोरी कर लेता था।
मिली जानकारी के अनुसार, अपचारी बालक को नशे की लत थी। उसकी बुआ उसे लत छोड़ने के लिए डांट-फटकार लगाती थी। आरोपी इसी बात से नाराज चल रहा था। फिर 9 फरवरी, रविवार को उसने धारदार हथियार से महिला के सिर पर वार कर दिया। हमले में महिला की मौत हो गई। जांच के दौरान मृतिका का भतीजा संदिग्ध लगा और पुलिस ने जब पूछताछ की, तो उसने पूरी साजिश कबूल कर ली। नाबालिग आरोपी ने बताया कि बुआ की डांट से तंग आकर उसने 6 फरवरी की रात 11 बजे रपली से उनके सिर पर हमला कर दिया और सोने की माला निकालकर 8,000 रुपये में बेच दी। पैसे का इस्तेमाल नशे और ऐश-ओ-आराम में किया गया। पुलिस ने मामले में मुख्य आरोपी देवकुमार रात्रे समेत तीन नाबालिगों को गिरफ्तार कर लिया है और सभी को न्यायालय में पेश किया गया है।



