बेगूसराय (उ.प्र.) : वेलेंटाइन डे पर अजब प्रेम की एक गजब कहानी सामने आई है। जहां प्रेमी को पाने के लिए मुस्लिम धर्म छोड़ हिन्दू बनी एक युवती प्रेमी से पति बने युवक के घर रहने के लिए पुलिस के साथ पहुंच गई। इस दौरान ससुराल वाले रखने को तैयार नहीं हुए और दोनों पक्षों के बीच जमकर हंगामा हुआ। हालांकि पुलिस ने किसी तरह बीच बचाव कर मामले को शांत कराया। महिला का दावा है कि उसने हिन्दू रीति रिवाज के साथ अपने प्रेमी से कोर्ट मैरिज की है। इस वेलेटाइन डे पर पुलिस के साथ प्रेमी के घर पहुंची प्रेमिका और लड़के के परिवार वालो के साथ घंटों हाई वोल्टेज ड्रामा चलता रहा। इस मामले में लगातार बवाल चलता रहा, आसपास काफी भीड़ भी जमा हो गई।
युवती को प्रेमी ने दिया धोखा :
इस मामले में मिली जानकारी के अनुसार, बेगूसराय के फुलवरिया थाना क्षेत्र के बारो बाजार वार्ड नंबर 13 की रहने वाली रोजी प्रवीन सामान्य लड़की की तरह अपनी जिंदगी में कुछ करना चाहती थी। उसका लक्ष्य दरोगा बनना था और वो इसके लिए जी जान से लगी हुई थी। तभी उसकी जिंदगी ने नया मोड़ लिया और उसकी नजरे एक लड़के से चार हो गई। बड़े-बड़े सपने देखने वाली रोजी प्रवीन को यह नहीं पता था की जिसके लिए वो अपना धर्म तक परिवर्तन तक सब कुछ छोड़ रही है वही प्रेमी उसे एक दिन सड़क पर लाकर खड़ा कर देगा। इसके बाद लड़की के सपने मानों जैसे चूर हो गये।
2012 में युवक से हुई थी मुलाकात
दरअसल, रोजी प्रवीन जब दरोगा की तैयारी कर रही थी तभी 2012 में उसकी मुलाकात नीमाचांदपुरा थाना क्षेत्र के रहने वाले अझौर गांव के मंतेश कुमार से हुई। जिसके बाद दोनों ने साथ जीने और मरने की कसम खाते हुए एक-दूसरे के हो गए। यह रिश्ता छः सालों तक चला लेकिन दो अलग-अलग धर्म के होने के कारण लड़की के परिवार के लोगों ने इसका विरोध जताया तो दोनों एक-दूसरे से जुदा हो गए।
शादी का झांसा देकर यौन शोषण का आरोप :
खास ख़बरों के लिये सब्सक्राईब करें हमारा यूट्यूब चैनल : https://www.youtube.com/@MachisMediaNews/
इसी बीच एक बार फिर लड़का लड़की से बात करने की जिद करने लगा और एक बार फिर से लड़का और लड़की के बीच रिश्ता कायम हो गया। इस तरह छः साल से यह रिश्ता आज तक लगातार कायम रहा। बाद में मंतेश ने लड़की के मां-बाप के मर जाने पर लड़की का खर्चा उठाता रहा था। इस दौरान दोनों एक किराये के मकान में अलग रहने लगे। मंतेश शादी का झांसा देकर उसका शारीरिक शोषण करता रहा। दोनों के बीच काफी समय तक रिश्ता जारी रहा।
मुस्लिम से बनी हिंदू और कर ली शादी :
लड़की ने दावा किया है कि उसने पिछले साल नौ सितम्बर को हिन्दू धर्म स्वीकार करते हुए उसके साथ कोर्ट मैरिज और मंदिर में शादी भी की है। पुलिस को दिए गए आवेदन मे प्रेमिका ने आरोप लगाया है कि मंतेश उसकी मर्जी के खिलाफ उसके साथ शारीरिक संबंध बनाता था और दूसरे के साथ भी अश्लील हरकत कहने को कहता था। इसका विरोध करने पर मंतेश और उसके परिवार के लोगों ने उसके साथ मारपीट भी की। इस घटना से लड़की काफी परेशान और प्रताड़ित बताई गई है।