आरंग : आरंग के मंदिर हसौद थाना क्षेत्र में एक युवती ने गांव के ही युवक पर शादी का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाने और बाद में शादी से इंकार करने का आरोप लगाया है, जिसके बाद युवती की शिकायत पर मंदिर हसौद पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत अपराध दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। इस मामले में पुलिस के अनुसार, ग्राम सोनपैरी निवासी 18 वर्षीय युवती ने थाने में लिखित शिकायत प्रस्तुत की। शिकायत में उसने आरोप लगाया है कि, गांव का ही उमाशंकर साहू पिछले कुछ वर्षों से उसे प्रेम और शादी का भरोसा देता था। युवती का आरोप है कि, शादी का भरोसा देकर आरोपी ने उसके साथ कई बार संबंध बनाये, जिससे युवती उसके बहकावे में आ गई थी।
गर्भवती होने के बाद शादी से मुकरने का आरोप :
शिकायत में युवती ने बताया है कि, इसके बाद युवती बाद में गर्भवती हो गई। इसके बाद उसने आरोपी से शादी करने की बात कही, लेकिन आरोपी कथित रूप से परिवार की सहमति का हवाला देकर उसे टालता रहा। युवती ने पुलिस से मामले में न्याय की मांग की है। पुलिस ने युवती का महिला अधिकारी के माध्यम से कथन दर्ज कराने के बाद प्रथम दृष्टया अपराध घटित होना पाए जाने पर धारा 87 एवं 64(2)(M) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर विवेचना में लिया है।



