नियम तोड़कर डीजे बजाने के बावजूद पुलिस से बदसुलूकी, 2 आरोपी भेजे गये जेल।

रायपुर : तेज आवाज में डीजे बजाने पर पाबंदी लगचुकी है, ऐसे में ईद के मौके पर निकाले गए जुलूस के बाद राजधानी में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस ने नियम तोड़ने वालों के खिलाफ कार्यवाही की। बताया गया है कि गोलबाजार थाना पुलिस ने जुलूस खत्म होने के बाद तय समय के बाद भी तेज आवाज में डीजे बजाने और पुलिस से विवाद करने के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया है। जिसके बाद पुलिस ने डीजे वाहन भी जब्त कर लिया है।

पुलिस के मुताबिक 26 अगस्त को जवाहर मार्केट के पास विवाद की सूचना मिली थी। मौके पर पहुंची पुलिस ने देखा कि चुन्नम लाल साहू और सुनील निर्मलकर जुलूस समाप्त होने के बाद भी डीजे और लाईट का संचालन कर रहे थे। जिसके बाद पुलिस ने दोनों को डीजे बंद करने और निर्धारित नियमों का पालन करने को कहा, लेकिन आरोप है कि दोनों ने पुलिसकर्मियों से बहस शुरू कर दी और विवाद बढ़ाने लगे।

पुलिस ने डीजे वाहन को किया जब्त :

वहीँ फिर स्थिति को देखते हुए पुलिस ने डीजे वाहन जब्त कर लिया। दोनों के खिलाफ छत्तीसगढ़ कोलाहल नियंत्रण अधिनियम के तहत कार्यवाही की गई है। इसके साथ ही शांति भंग की आशंका को देखते हुए प्रतिबंधात्मक धाराओं में कार्यवाही करते हुए दोनों को विशेष कार्यपालिक मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया, पुलिस ने डीजे संचालकों नियम पालन करने की सख्त चेतावनी दी है।

मालवीय रोड पर भी हंगामा, युवक गिरफ्तार :

पुलिस के अनुसार स्थानीय लोगों ने उसे ऐसा करने से रोकने की कोशिश की, जिसके बाद वह और ज्यादा आक्रोशित हो गया। पुलिस ने मौके पर स्थिति संभालते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया। उसके साथ मौजूद दो नाबालिगों को उनके परिजनों के हवाले कर समझाइश दी गई। शेख फैजान के खिलाफ भी शांति व्यवस्था प्रभावित होने की आशंका के चलते प्रतिबंधात्मक कार्यवाही की गई। उसे विशेष कार्यपालिक मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है।

डीजे और हुज्जतबाजी पर पुलिस की सख्ती :

इसके साथ ही रायपुर पुलिस ने स्पष्ट किया है कि धार्मिक आयोजनों और जुलूस के दौरान अनुमति, निर्धारित समय और ध्वनि सीमा से जुड़े नियमों का पालन करना जरूरी है। पुलिस ने आयोजकों और डीजे संचालकों से नियमों का पालन करने की अपील की है। पुलिस का कहना है कि कार्यक्रम समाप्त होने के बाद तेज आवाज में डीजे बजाना, सार्वजनिक स्थान पर विवाद करना या शांति व्यवस्था बिगाड़ने वाली गतिविधियां बर्दाश्त नहीं की जाएंगी। नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ आगे भी कार्यवाही जारी रहेगी, इसलिये नियमों का पालन करें और कार्यवाही से बचें।