राजधानी में देर रात फायरिंग की घटना, सामने आया ये मामला….।

रायपुर : छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से देर रात गोली चलने का मामला सामने आया है। यहां के कोटा के चांदनी चौक स्थित ओशियन डिफेंस अकादमी के पास आधी रात  कांग्रेस पार्षद के विजय जश्न के दौरान फायरिंग की गई है। इस मामले में विजय जुलूस के बाद कार्यकर्ताओं के शोर मचाने से नाराज अकादमी संचालक ने एयरगन से फायर किया है, जिसके बाद मामले में काफी बवाल भी हो गया है। जिसको लेकर मामले में खुलासा हुआ तो जानकारी सामने आई है।

दरअसल, यह पूरा मामला सरस्वती नगर थाना क्षेत्र का बताया गया है। जहां पर कांग्रेस प्रत्याशी की पार्षद पद पर जीत के बाद विजय जुलूस निकाला गया था। इसी दौरान एयरगन से फायरिंग करने की जानकारी सामने आई है। वहीं एयरगन फायर में भूपेश चंद्राकर नामक कांग्रेसी कार्यकर्ता के कमर में छर्रा जाकर लगा है। जिसके बाद आक्रोशित कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने अकादमी संचालक के घर पर पथराव कर दिया। मामले की सूचना मिलने के बाद पुलिस के आलाधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर आरोपी अकादमी संचालक नन्द किशोर हिरासत में ले लिया है। घटना में घायल युवक का एम्स में इलाज चल रहा है। 

गीत संगीत और भजनों के लिये सब्सक्राईब करें हमारा यूट्यूब चैनल : https://www.youtube.com/@MachisFilmProduction/