संभल हिंसा मामले में हुआ बड़ा खुलासा, हथियार बेचने के लिये भड़कानी थी हिंसा और वकील विष्णु शंकर जैन के साथ इस घटना को देना था अंजाम….।

संभल (उ.प्र.) : उत्तर प्रदेश का संभल जिला बीते साल के आखिर में काफी चर्चा में रहा था। नवंबर महीने में यहां स्थित शाही जामा मस्जिद के सर्वे के दौरान हिंसा फैल गई थी जिसमें कई लोगों की मौत हो गई थी और बड़ी संख्या में लोग घायल भी हुए थे। पुलिस ने कड़ी कार्यवाही करते हुए संभल हिंसा में लिप्त कई आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, इस मामले ने देशभर में सुर्खियाँ बटोरी थी। वहीँ इस हिंसा के मामले में गिरफ्तार एक आरोपी ने अब तक का सबसे बड़ा खुलासा किया है। आरोपी ने बताया है कि संभल में हिंसा के दौरान वकील विष्णु शंकर जैन को मारने की योजना बनाई गई थी, जो कि सफल नहीं हो पाई।

आरोपी ने क्या बताया?

संभल हिंसा मामले में गिरफ्तार आरोपी गुलाम ने पुलिस पूछताछ में बड़ा खुलासा किया है। उसने बताया है कि वह शारिक साटा नाम के आदमी के लिए काम करता है और हथियारों की तस्करी करता है। शारिक साटा दुबई में बैठा हुआ है और उसी के शह पर वकील विष्णु शंकर जैन को मारने की पूरी योजना गई थी। उसने बताया कि वह बड़े स्तर पर हथियार तस्करी करता था। पुलिस की पूछताछ में आरोपी गुलाम ने बताया है कि पिछले काफी समय से उसका हथियारों की तस्करी का धंधा कम हो गया था। इसके चलते दुबई में बैठे शारिक साटा ने गुलाम के साथ मिलकर योजना बनाया की सर्वे के दौरान दिल्ली के वकील विष्णु शंकर जैन और पुलिस पर फायरिंग करके उन्हें मार दिया जाए। इससे हिंसा भड़क जाएगी और हथियारों की तस्करी का काम एक बार फिर से शुरू हो जायेगा। इसके बाद हथियार बिकने का लाभ मिलेगा।

ऐसे बनाई गई योजना :

सांसद संभल नाम का एक व्हाट्सप्प ग्रुप बनाया गया था। ग्रुप में 22 तारीख को बड़ी संख्या में लोगों को इकट्ठा होने को बोला गया था। ग्रुप में 23 की रात को भी कई बातें बोली गयीं थी। इसी तरह के कुछ और व्हाट्सप्प ग्रुप्स के बारे में भी जानकारी मिली है। जंगली एप्प के जरिए शारिक साटा के संपर्क में था। इस एप्प में डाटा स्टोर नही होता है। शारिक साटा की पत्नी का फोन भी गुलाम के पास मिला है। एक स्थानीय व्यक्ति में शारिक साटा को मस्जिद के सर्वे के बारे में बताया था जिसके बाद शारिक साटा ने गुलाम के साथ मिल कर योजना बनाई थी। इस प्रकार यह बड़ी जानकारी पुलिस को मिली है।

आरोपी ने फोन को फॉरमेट किया :

गीत संगीत और भजनों के लिये सब्सक्राईब करें हमारा यूट्यूब चैनल : https://www.youtube.com/@MachisFilmProduction/

इस मामले में गिरफ्तार आरोपी गुलाम ने अपने फोन को फॉरमेट कर दिया है। गुलाम के फोन को FSL जांच के लिए भेजा गया है। साल 2014 में गुलाम ने पूर्व सांसद शफीकुर्ररह्मान के कहने पर एक दूसरे राजनेता सोहैल इकबाल पर अंधाधुंध फायरिंग की थी। इस घटना के बाद संभल में तुर्क और पठान का झगड़ा हुआ था और माहौल खराब हुआ था। वहीँ अब इस मामले में पुलिस आगे की कार्यवाही में जुटी हुई है, अन्य कई आरोपी भी पुलिस के हत्थे चढ़ने की उम्मीद है।