फेसबुक पर हुई दोस्ती और फिर शादी का झांसा देकर किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्त में।

अंबिकापुर : सोशल मीडिया के जरिये युवतियों को अपने प्रेमजाल में फंसाकर उनके साथ करने वाले आरोपियों की संख्या कम नहीं है, इसमे गाहे – बगाहे कई बार मामले सामने आ ही जाते है, वहीँ अब फिर छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले में एक युवक ने शादी का झांसा देकर युवती को अपने हवस का शिकार बनाया है, जिसकी खबर सामने आई है। इस मामले में शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। यह पूरा मामला गांधीनगर थाने का है। 

इस मामले में मिली जानकारी के अनुसार, अंबिकापुर की एक युवती ने 4 साल पहले फेसबुक के जरिए आदर्शनगर के सीतापुर निवासी दीपक पैकरा से दोस्ती की थी। फिर धीरे-धीरे उनके बीच मिलने-जुलने का सिलसिला शुरू हुआ। इसके बाद दीपक ने उसे शादी का झांसा दिया और शारीरिक संबंध भी बनाया। इस लगातार वह उसे अपनी हवस का शिकार बनाता रहा। जब युवती ने शादी के लिए जोर दिया तो वह टालने लगा। जिससे तंग आकर युवती ने उसके खिलाफ मामला दर्ज करवाया। मामला दर्ज कर पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है और आगे की कार्यवाही में जुट गई है।

भक्ति संगीत के लिये सब्सक्राईब करें हमारा यूट्यूब चैनल :  https://www.youtube.com/@MachisFilmBhakti