वॉट्सऐप ने प्रतिबंधित किए भारतीयों के 84 लाख अकाउंट, सामने आई बड़ी जानकारी।

नई दिल्ली : आज के समय में व्हाट्सऐप एक अहम जरूरत बन चुका है। यह लोगों के बीच संवाद करने का अहम ज़रिया है।व्हाट्सऐप के ज़रिए मैसेज भेजना और कॉल करना आसान, सुरक्षित, और भरोसेमंद है। व्हाट्सएप ने अब 84 लाख से ज्यादा अकाउंट्स को प्रतिबंधित कर दिया है। यह कदम व्हाट्सऐप की पैरेंट कंपनी मेटा ने उठाया है, जो प्लेटफॉर्म के मिसयूज और फ्रॉड एक्टिविटी की बढ़ती चिंताओं के जवाब में लिया गया है। कंपनी के अनुसार, ये फैसला फ्रॉड को रोकने में प्रयोगकर्ताओं की मदद करने वाला है। स्कैमर्स की तरफ से लगातार प्रयोगकर्ताओं को टारगेट किया जा रहा है और ये उनकी काफी मदद करने वाला है।

मेटा की ट्रांसपेरेंसी रिपोर्ट बताती है कि व्हाट्सऐप ने भारत में 8.45 मिलियन (84 लाख से ज्यादा) अकाउंट्स पर प्रतिबन्ध लगाया है। यह कार्यवाही Information Technology Act की धारा 4(1)(d) और धारा 3A(7) के प्रावधानों का पालन करने के लिए की गई थी। रिपोर्ट में कहा गया है कि यह प्रतिबन्ध 1 अगस्त से 31 अगस्त के बीच लागू किया गया है।

1.66 मिलियन अकाउंट्स को गंभीर उल्लंघनों के कारण तुरंत ब्लॉक कर दिया गया। बाकी के अकाउंट्स की जांच के बाद उन्हें संदिग्ध गतिविधियों में शामिल पाए जाने पर प्रतिबंधित किया गया है। 1.6 मिलियन से अधिक अकाउंट्स को व्हाट्सऐप की निगरानी के दौरान प्रोएक्टिव रूप से बैन कर दिया गया, जिनमें यूजर शिकायतों की जरूरत नहीं पड़ी, क्योंकि वे पहले भी प्लेटफॉर्म के दुरुपयोग में लिप्त पाए गए थे।

व्हाट्सऐप ने बड़े पैमाने पर प्रतिबंधित क्यों किया?

सर्विस की कंडीशन का उल्लंघन :

  • बल्क मैसेज भेजना
  • स्पैमिंग और फ्रॉड एक्टिविटीज
  • गुमराह करने या हानिकारक जानकारी साझा करना
  • गैरकानूनी गतिविधियां (Illegal Activities):
  • लोकल कानूनों के उल्लंघन में पाए गए अकाउंट्स पर प्रतिबंध लगाया गया।

भक्ति संगीत के लिये सब्सक्राईब करें हमारा यूट्यूब चैनल :  https://www.youtube.com/@MachisFilmBhakti

10,707 प्रयोगकर्ताओं की शिकायतें मिलीं, जिनमें से 93% शिकायतों पर तुरंत कार्यवाही की गई।
उत्पीड़न, दुर्व्यवहार, या अनुचित व्यवहार की शिकायतों के आधार पर कार्यवाही की गई।

व्हाट्सऐप के ये प्रोएक्टिव कदम यूजर्स के लिए एक सुरक्षित और भरोसेमंद माहौल बनाने के लिए उठाए गए हैं। मेटा के द्वारा लाखों अकाउंट्स को प्रतिबंधित करने का निर्णय यह दर्शाता है कि कंपनी व्हाट्सऐप को एक सुरक्षित और भरोसेमंद प्लेटफॉर्म बनाए रखने के लिए लगातार कोशिश कर रही है। ऐसे ही अब कई अकाउंट लगभग 3 माह तक व्हाट्सऐप का प्रयोग नहीं कर पायेंगे।