रायपुर जबलपुर NH 30 पर पर सड़क हादसे में मौत के बाद बड़ा बवाल, देखें विडियो।

कवर्धा : छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले में धान से लदी ट्रक ने बाइक सवार 2 युवकों को कुचला दिया। इस हादसे में विजय मल्लाह की मौके पर मौत हो गई। जबकि एक बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं हादसे के बाद परिजनों और आक्रोशित लोगों ने रायपुर-जबलपुर NH-30 में मिनीमाता चौंक के पास चक्काजाम कर दिया। इस घटना में सामने आया है कि कवर्धा कोतवाली थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार ट्रक ने अपनी चपेट में दो लोगों की जान ले ली। यह हादसा रायपुर जबलपुर नेशनल हाईवे 30 के मिनी माता चौक के पास हुआ है, जहाँ तेज रफ्तार ट्रक ने दो लोगों को कुचल दिया। इस हादसे में युवक विजय मल्लाह की मौके पर मौत हो गई वहीँ दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। इसके बाद लोगों ने रायपुर जबलपुर नेशनल हाईवे पर उतरकर बवाल करना शुरू कर दिया।

मुआवजे की मांग को लेकर हाईवे किया जाम :

यहाँ पहले भी भयानक हादसे हो चुके है, जिसके बाद कई बार हाईवे को जाम कर दिया जाता है, वहीँ अब इस घटना के बाद लोगों ने मुआवजे की मांग को लेकर रायपुर जबलपुर नेशनल हाईवे 30 को जाम कर दिया और प्रदर्शन कर रहे लोग 50 लाख रुपये के मुआवजे की मांग की हैं। इसके साथ ही लोगों ने कवर्धा बिलासपुर रोड पर स्थित शराब दुकान को हटाने की मांग भी की है। सड़क हादसा में विजय मल्लाह की मौत से लोगों में गुस्सा है। मृतक के परिजनों को 50 लाख रुपये का मुआवजा दिया जाए और शराब दुकान को तत्काल कहीं और शिफ्ट किया जाए। वहीँ इस मामले में मृतक के परिवार वालों का रो-रोकर बुरा हाल है।

चक्का जाम से ट्रैफिक प्रभावित :

इस हादसे के बाद हुए चक्काजाम से रायपुर जबलपुर नेशनल हाईवे पर लंबा जाम लग गया। सड़क के दोनों तरफ गाड़ियों की लंबी कतार लग गई। और जाम की वजह से कई वाहन कवर्धा शहर में प्रवेश कर गए, जिससे शहर में ट्रैफिक व्यवस्था का बुरा हाल हो गया है,चारों तरफ लोगों की परेशानी बढ़ गई। घटना के बाद कोतवाली थाना प्रभारी लालजी सिन्हा ने कहा कि जल्द ही जाम को ठीक करवा दिया गया।

सुबह ग्यारह बजे मिनी माता चौक के पास ट्रक ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। दुर्घटना में एक युवक विजय मल्लाह की मौत हो गई। इस हादसे में एक घायल युवक का इलाज जिला अस्पताल में किया जा रहा है। घटना के बाद कुछ लोग सड़क पर बैठकर मुआवजे की मांग कर रहे हैं। प्रशासन की टीम मृतक के परिजनों से बातचीत कर उन्हें समझा रही है : लालजी सिन्हा, कोतवाली थाना प्रभारी, कवर्धा

खास ख़बरों के लिये सब्सक्राईब करें हमारा यूट्यूब चैनल :  https://www.youtube.com/@MachisMediaNews/