अंबिकापुर : गुंडागर्दी अपने चरम है, कई बार छोटा विवाद गंभीर अपराध का रूप ले लेता है, वहीँ छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर से छात्रों के दो गुटों में जमकर मारपीट की घटना सामने आई है। यहां के MG रोड़ स्थित सेंट्रल स्कूल के सामने छात्रों के दो गुटों में जमकर मारपीट हुई है, घटना के समय यहाँ अफरातफरी मच गई। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर हो रहा जमकर वायरल हो रहा है। छात्रों के गुटों में एक गुट आरएमडी एग्रीकल्चर कॉलेज के छात्र बताए जा रहे हैं। पूरा मामला गांधीनगर थाना क्षेत्र का है। मारपीट का कारण पुराने विवाद को लेकर छात्रों में मारपीट का बताया जा रहा है। पुलिस से बेख़ौफ़ होकर खुले में मारपीट की घटना हुई। वहीँ बवाल ज्यादा बढ़ने पर गंभीर घटना से इंकार नहीं किया जा सकता है, साथ ही गैंगवॉर भी हो सकता है, मामले को लेकर पुलिस के हस्तक्षेप की कोई जानकारी सामने नहीं आ पाई है।
भक्ति संगीत के लिये सब्सक्राईब करें हमारा यूट्यूब चैनल : https://www.youtube.com/@MachisFilmBhakti



