दिल्ली में कैसे महिलाओं को मिलेंगे 2500 रुपये? सामने आई ये महत्वपूर्ण जानकारी….।

नई दिल्ली : भाजपा की जगह – जगह जीत में महिलाओं का महत्वपूर्ण योगदान है, जिसका लाभ भाजपा को हर जगह मिल रहा है, ऐसे में दिल्ली की सत्ता में 27 साल बाद वापसी करने के बाद भारतीय जनता पार्टी अपने चुनावी घोषणाओं को लागू करने में जुट गई है। भाजपा ने चुनाव से पहले महिलाओं को हर महीने 2,500 रुपये देने का वादा किया था। अब भाजपा ने अपने इस वादे को पूरा करने का फैसला किया है। इसके तहत दिल्ली की सभी पात्र महिला नागरिकों को हर महीने 2500 रुपये का वित्तीय सहायता मिलेगा। यह योजना ऑनलाइन उपलब्ध होगी और सभी पात्र महिलाएं इसके लाभ के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर पंजीयन कर सकती हैं। इसके बाद उन्हें इसका लाभ मिलना शुरू हो जायेगा, छत्तीसगढ़ और महाराष्ट्र में महिलायें इस प्रकार की योजना का लाभ उठा रही है।

पहली किस्त की तिथि :

  • इस योजना के तहत सभी पात्र महिला लाभार्थियों को पहली किस्त 8 मार्च 2025 को दी जायेगी।

पात्रता मानदंड :

  • उम्मीदवार महिला नागरिक होनी चाहिए।
  • महिला नागरिकों का दिल्ली का स्थायी निवासी होना चाहिए। 
  • महिला नागरिकों की आयु 18 वर्ष से अधिक होनी चाहिए।
  • पात्र महिला नागरिकों के पास बैंक खाता होना चाहिए।

आवश्यक दस्तावेज :

  • आधार कार्ड
  • राशन कार्ड
  • पते का प्रमाण
  • मोबाइल नंबर

योजना का उद्देश्य?

खास ख़बरों के लिये सब्सक्राईब करें हमारा यूट्यूब चैनल :  https://www.youtube.com/@MachisMediaNews/

इस योजना का मुख्य उद्देश्य दिल्ली की आर्थिक रूप से कमजोर महिला नागरिकों की सामाजिक स्थिति को सुधारना है। इस योजना के तहत महिलाओं को वित्तीय सहायता प्रदान कर उन्हें आत्मनिर्भर बनाने का प्रयास किया जाएगा, ताकि वे अपने खर्चों को खुद संभाल सकें और किसी पर निर्भर न रहें। इस योजना के तहत लाभ प्राप्त करने के लिए महिला नागरिकों की उम्र 18 साल से ऊपर होनी चाहिए और वे आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों से होनी चाहिए। वित्तीय सहायता सीधे उनके बैंक खाते में DBT (डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर) के माध्यम से भेजी जायेगी। जिसके बाद इस योजना का लाभ पात्र महिलाओं को मिलना शुरू हो जायेगा।