बलरामपुर : सड़क पर जन्मदिन मनाने को लेकर राजधानी से लेकर बलरामपुर तक बवाल मचा हुआ है, इसकी शुरुआत राजधानी के डीडी नगर में कांग्रेसियों के जन्मदिन मनाने के बाद शुरू हुआ था, जिसके बाद उनके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया था, उसके बाद राजधानी की महापौर मीनल चौबे के बेटे पर भी गिरफ्तारी की गाज गिरी है, वहीँ अब छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले के रामानुजगंज में कृषि मंत्री राम विचार नेताम के जन्मदिन पर कार्यकर्ताओं ने सड़क पर केक काटकर उत्सव मनाया है।
साथ ही जमकर आतिशबाजी भी की है। अब इसका वीडियो भी सामने आया है। वहीं कांग्रेसियों ने इस पर बड़ा सवाल उठाया है। जिला कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता सुनील सिंह ने कहा कि, जिस तरह से रायपुर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं के केक काटने पर कार्यवाही हुई है उसी तरह से भाजयुमो के कार्यकर्ताओं पर भी कार्यवाही हो। वहीँ अब इस मुद्दे ने बवाल पकड़ लिया है



