रायपुर : राजधानी में लव जिहाद का सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहाँ एक पीड़िता का विडियो वायरल हुआ है, जिसमें उसके चेहरे पर डर दिख रहा है, जिसके बाद उस विडिओ को संज्ञान में लिया गया। मामला सामने आया है कि न्यू राजेंद्रनगर की रहने वाली 22 साल की खुशी चेतवानी ने घर से भागकर राजातालाब के रहने वाले हसन अली से शादी करने का वीडियो शेयर किया था। दो दिन पहले जारी किए गए वीडियो में उसने पुलिस से अपील की थी कि लड़के के घरवालों को तंग न करें। उसने अपनी मर्जी से शादी की है। यह विडियो परदे के बैकग्राउंड में रखकर बनाया गया था, जिससे घर का बैकग्राउंड ना दिख सके। ऐसे में लड़की हसन के यहाँ पहुंची थी, जो इस विडियो से संभावित लग रहा है।
वहीँ अब जहाँ अपने घर ख़ुशी पहुँच चुकी है, तब अब खुशी ने एक और वीडियो जारी कर आरोप लगाया है कि हसन अली ने उसे मिलने बुलाकर कोई नशीली चीज सूंघाई और खिलाकर अपने वश में कर लिया था। फिर जबरन शादी कर दवाब बनाते हुए वीडियो बनवाकर शेयर करवाया था। रायपुर पुलिस का धन्यवाद जिसने मुझे बचाया है। यह दोनों विडियो मीडियाकर्मियों के हाथ लग चुके है।
पीड़िता ने दिया शपथपत्र :
वहीँ खुशी ने थाने में इसकी लिखित शिकायत के साथ बिलासपुर में बनवाया गया शपथपत्र भी दिया है। हालांकि, पुलिस ने इस मामले में रविवार रात तक कोई अपराध दर्ज नहीं किया है। पुरानी बस्ती सीएसपी राजेश देवांगन ने बताया कि खुशी की शिकायत की जांच की जा रही है। कोर्ट में उसका बयान दर्ज कराने के बाद आगे की कार्यवाही की जाएगी। पुलिस के मुताबिक, हसन अली की कपड़े की दुकान है। खुशी के घर से लापता होने की शिकायत परिजनों ने दर्ज कराई थी। 25 फरवरी को हसन से शादी के बाद उसने अपनी मर्जी से भागने और युवक के साथ खुश होने का दावा करते हुए 26 फरवरी को पहला वीडियो जारी किया। इस विडियो के सोशल मीडिया में आने के बाद हिंदूवादी संगठनों से जुड़े लोग सक्रिय हुये।
आरोपी के खिलाफ की जाए कार्यवाही :
भक्ति संगीत के लिये सब्सक्राईब करें हमारा यूट्यूब चैनल : https://www.youtube.com/@MachisFilmBhakti
इसमें युवती ने कहा था कि उसने अपनी मर्जी से हसन से शादी की है। उसके घरवालों को तंग न किया जाए। हालांकि, इसके दो दिन बाद ही युवती ने एक और वीडियो जारी किया था। इसके बाद युवती के परिजनों की शिकायत के आधार पर पुलिस टीम युवती को बरामद कर रायपुर लाई थी। इसके बाद परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया था। युवती के परिजनों का आरोप है कि हसन ने जबरन युवती को अपने झांसे में लेकर शादी की है। उस पर कार्यवाही की जाए। वहीँ यह मामला सामने आने के बाद हड़कंप मच गया था, अब दोनों विडियो के साथ ख़ुशी के बयान को जांच के दायरे में लिया गया है।



