अमरोहा (उ.प्र.) : अमरोहा में अचानक से छोटा विवाद सांप्रदायिक में बदल गया, जिसके कक्षेत्रिय माहौल में तनाव फ़ैल गया। मामले सामने आया है कि जिले में मस्जिद के बाहर मोबाईल देख ने पर विवाद हुआ है। यह विवाद इतना बढ़ गया कि पथराव होना शुरू हो गया। पुलिस ने 7 नामजद और 30 अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। इसके अलावा पांच लोगों को गिरफ्तार भी कर लिया गया है। आपको बता दें की रमजान का महिला शुरू हो चुका है। वहीँ इस मामले में जानकारी सामने आई है कि अमरोहा के कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला झंडा शहीद में रमजान की तरावीह के दौरान माहौल अचानक गरमा गया।मस्जिद में तराबीह की नमाज अदा कर रहे रोजेदारों की शांति तब भंग हो गई, जब मस्जिद के बाहर खड़े कुछ युवक मोबाईल चलाने में व्यस्त थे, उनके मोबाईल चलाने की आवाज से नमाजियों को परेशानी हुई। नमाजियों का ध्यान भटकने पर कुछ लोगों ने इसका विरोध किया, जिसके बाद दोनों पक्षों में कहा-सुनी हो गई।
मोबाइल में गाना बजा रहे थे युवा :
इस मामले में आरोप लग रहा है कि नमाज के दौरान मोबाइल में युवाओं के गाना बज रहा था, जिससे नमाज में खलल पड़ रहा था। इसी बात से दोनों पक्षों में बहस शुरू हो गई। जो धीरे-धीरे हाथापाई में बदल गई और हालात इतने बिगड़ गए कि देखते ही देखते पथराव शुरू हो गया, दोनों ओर से भीड़ एकत्र हो गई और जमकर पत्थर चले। आखिर में पुलिस को हालात काबू में करने पड़े।
पुलिस ने संभाला मोर्चा :
खास ख़बरों के लिये सब्सक्राईब करें हमारा यूट्यूब चैनल : https://www.youtube.com/@MachisMediaNews/
इस हंगामे की जानकारी मिलते ही कोतवाली पुलिस फौरन मौके पर पहुंची और हालात पर काबू पाया। पुलिस की सख्ती के बाद पथराव बंद हुआ और लोगों को समझा-बुझाकर घर भेजा गया। पुलिस ने दोनों पक्षों के दंगाइयों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है और क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए अतिरिक्त फोर्स तैनात की गई है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर हालात पर काबू पा लिया। इस घटना के बाद से क्षेत्र में तनाव का माहौल बना हुआ है, हालांकि पुलिस लगातार गश्त कर रही है ताकि किसी भी अप्रिय घटना को रोका जा सके। अधिकारियों ने स्थानीय लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है। मामले की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने 30 अज्ञात और 7 नामज़द के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है और 5 को गिरफ्तार कर लिया गया है। साथ ही एहतियात के तौर पर पुलिस सावधानी भी बरत रही है।



