रायगढ़ : छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में सिटी ग्रीन कॉलोनी में महिलाओं के बीच जमकर लात-घूसे चले है, महिलाओं के बीच काफी विवाद हुआ, जिसके बाद मामला मारपीट में बदल गया। दरअसल साइकिल चलाने को लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया था। विवाद इतना बढ़ा कि, बात मारपीट तक पहुंच गई। दोनों के बीच मारपीट का वीडियो भी सामने आया है। यह पूरा मामला चक्रधर नगर थाना क्षेत्र का बताया गया है।
इस मामले में मिली जानकारी के अनुसार, ग्रीन सिटी कॉलोनी में महिलाओं के बीच साइकिल चलाने को लेकर विवाद हो गया था। विवाद इतना बढ़ा कि, उनके बीच जनकर लात-घूसे चले। दोनों पक्षों ने देर रात एफआईआर दर्ज कराई है। वहीँ मामले में पुलिस आगे की कार्यवाही कर रही है। हालाँकि सामान्य मारपीट हुई है, किसी को गंभीर चोट नहीं है, वहीँ शिकायत के बाद पुलिस कार्यवाही कर रही है।



