फर्जी सिम बेचने वाले दो सगे भाई गिरफ्तार, ग्राहकों की आई डी से करते थे ऐसा काम….।

कवर्धा : साईबर ठगी के कई मामले सामने आ रहे है, जिनमें फर्जी सिम कार्डों का बड़ी मात्रा में प्रयोग हो रहा है, तो ऐसे सिम कार्डों को बेचना भी आसान नहीं हो पाता, ऐसे ही काण्ड को दो सगे भाइयों ने अंजाम दिया है, जिससे लोगों की जीवनभर की पूंजी निकला गई है। ऐसे ही फर्जी सिम कार्डों के मामले में छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले की पुलिस ने साईबर ठगी के लिए फर्जी सिम कार्ड सप्लाई करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के पास से 85 नग सिम कार्ड बरामद किया है। ये दोनों आरोपी आपस में सगे भाई है।

इस मामले में मिली जानकारी के अनुसार, दोनों आरोपी का नाम भूपेन्द्र जोशी और दुष्यंत जोशी है। दोनों सगे भाई हैै, जो सिम कार्ड बेचने का काम करते हैं। ग्राहकों की आईडी से फर्जी सिम कार्ड जारी करके साईबर ठगों को बेचता था। वहीँ इस मामले में डीएसपी कृष्ण कुमार चंद्राकार ने बताया कि, फर्जी सिम कार्ड के माध्यम से साईबर ठगों ने महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश, झारखंड , राजस्थान जैसे राज्यों में ऑनलाइन ठगी की है। अब तक इन फर्जी सिम कार्ड के माध्यम से 14 लाख से अधिक की ठगी साईबर ठगों ने की है। 

खास ख़बरों के लिये सब्सक्राईब करें हमारा यूट्यूब चैनल :  https://www.youtube.com/@MachisMediaNews/