बिहार के रेड लाइट एरिया से छत्तीसगढ़ की 41 नाबालिग लड़कियां बरामद, देह व्यापार का हुआ बड़ा खुलासा।

रोहतास (बिहार) : छत्तीसगढ़ से मानव तस्करी के एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जिसमें 41 नाबालिग लड़कियों को बिहार के रोहतास जिले के रेड लाइट एरिया से बचाया गया है। पुलिस ने इस ऑपरेशन में 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है,  पुलिस ने रेड लाइट एरिया में पुलिस ने छापामार कार्यवाही की है। इस दौरान पुलिस ने छत्तीसगढ़ की 41 नाबालिग लड़कियों को रेस्क्यू किया है। खबर है कि 4 नाबालिग लड़के का भी रेस्क्यू हुआ है। मौके से 5 दलाल को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। सभी से पूछताछ की जा रही है। जब पुलिस ने यहाँ छापा मारा तो लड़कियां भागने लगी।

जानकारी के अनुसार रोहतास SP की स्पेशल टीम ने यह कार्यवाही की है। बताया गया कि नटवार थाना क्षेत्र में दूसरे राज्य की लड़कियों को लाकर यहां देह व्यापार का काम करवाया जा रहा था। रोहतास पुलिस ने रेड लाइट एरिया में छापेमार कार्यवाही कर 45 लड़कियों का रेस्क्यू किया है। पुलिस ने बताया कि सभी नाबालिग हैं। इनमें से 41 लड़कियां छत्तीसगढ़ की है। सभी को सासाराम स्थित बाल कल्याण समिति में भेजा गया है। इसके साथ ही 4 नाबालिग लड़कों का भी रेस्क्यू हुआ है।

खास ख़बरों के लिये सब्सक्राईब करें हमारा यूट्यूब चैनल :  https://www.youtube.com/@MachisMediaNews/

पुलिस की जांच में पता चला है कि आरोपी दलाल ने छत्तीसगढ़ की नाबालिग लड़कियों को 30 से 40 हजार रुपए कमाने का लालच देकर बिहार लाया गया था। यहां ऑर्केस्ट्रा में डांस कराने के नाम पर देह व्यापार में धकेल दिया गया। करीब 2 साल से नाबालिग लड़कियों से देह व्यापार करवाया जा रहा था। वहीं अब पुलिस की छापामार कार्यवाही में इसका खुलासा हुआ है। बताया जा रहा है कि जिले के नटवार बेदा, बिश्रामपुर सहित कई इलाके में दूसरे प्रांत से लड़कियों के परिवार को लालच देकर उनकी बेटियों को यहां लाते हैं। वही डांस प्रोग्राम के बहाने इनसे गलत काम भी करवाया जाता है। फिलहाल पुलिस तमाम बिंदुओं पर जांच कर रही है।

”बिहार, छत्तीसगढ़ सहित अन्य प्रांतों से भी लड़कियों को यहां नाच गाना कराने के लिए लाया गया था. गुप्त सूचना के आधार पर यह कार्रवाई की गई. जिसमें बचपन बचाओ समिति के लोग भी शामिल थे.” – रौशन कुमार, एसपी, रोहतास