रायपुर : यूँ तो शराब सेहत के लिये हानिकारक है, लेकिन फिर भी गम हो या ख़ुशी ये समां बनाती है शराब, ऐसे में शराब के शौकिनों के लिए राहत भरी खबर सामने आई है। प्रदेश सरकार ने नई शराब दुकान खोलने की अनुमति दे दी है, इससे शराब के शौकीनों को अपने नजदीक ही शराब की सुविधा मिलेगी। साय कैबिनेट में नई शराब नीति पर मुहर लगने के बाद प्रदेश में 10 प्रतिशत और नई दुकानें खोलने पर मंजूरी मिली है। छत्तीसगढ़ में विष्णुदेव सरकार 1 अप्रैल से नई आबकारी नीति 2025—26 लागू करने जा रही है।
नई आबकारी नीति के तहत शराब विक्रय सहित कई अन्य चीजों में बदलाव देखने को मिलेगा। वहीं, नई आबकारी नीति के तहत प्रदेश में 67 नई शराब दुकानें खुलेंगी। 67 नई दुकानों के साथ प्रदेश में शराब दुकानों की कुल संख्या अब 741 हो जाएगी। इस शराब के शौकिनों को शराब खरीदने में कम जद्दोजहद करनी पड़ेगी।
खास ख़बरों के लिये सब्सक्राईब करें हमारा यूट्यूब चैनल : https://www.youtube.com/@MachisMediaNews/
नए दुकान खुलने के बाद छत्तीसगढ़ सरकार को साढ़े 12 हजार करोड़ का अनुमानित राजस्व प्राप्त होगा, जो कि वर्तमान में लगभग 9000 करोड़ रूपये तक पहुँच गया है। मिली जानकारी के अनुसार आबकारी नीति 2025-26 के तहत अब प्रीमियम शॉप्स के संचालन का फैसला लिया गया है। साथ ही देशी शराब में मिलावट रोकने के लिए सीलबंद पेटी में सप्लाई करने किया जाएगा और बोतलों में बारकोड भी लगाया जाएगा। इसके साथ ही खबर ये भी आ रही है कि शराब दुकानों को एक जिले से दूसरे जिले में ट्रांसफर किया जा सकेगा। हालांकि अभी इसकी अधिकारिक पुष्टि नहीं हो पाई है। वहीँ इस नई नीति को लेकर सरकार ने मूर्त रूप देना शुरू कर दिया है।



