मौसम में होगा अचानक बदलाव , जान लें ये जरुरी जानकारी….।

रायपुर : इस बार भीषण गर्मी की सम्भावना जताई जा रही है, ऐसे में मौसम में अचानक बदलाव से राहत मिलने की उम्मीद है, राजधानी में मंगलवार को लू से राहत रही, आसमान पर बादल छाये रहे। हालांकि गर्म हवा के थपेड़ों ने थोड़ा परेशान किया। अगले 48 घंटे में राजधानी समेत प्रदेश में अधिकतम तापमान में कोई बदलाव नहीं आयेगा। इसके बाद अगले तीन दिनों में 2 से 3 डिग्री गिरेगा। 19 से 22 मार्च तक मेघ गर्जना के साथ कहीं-कहीं हल्की बारिश हो सकती है। इससे भीषण गर्मी से राहत मिलने की संभावना है। गर्मी तपिश कम होगी, वहीँ बादल छाये रहने से तापमान कम है।

मंगलवार को रायपुर में अधिकतम तापमान 38.5 डिग्री रहा, जो सामान्य से 2.7 डिग्री ज्यादा रहा। वहीं, न्यूनतम तापमान 24.5 डिग्री रहा, जो सामान्य से तीन डिग्री ज्यादा रहा। यानी दिन व रात काफी गर्म हो गए हैं। जगदलपुर प्रदेश में सबसे गर्म रहा। हालांकि वहां तापमान रायपुर से मामूली ज्यादा रहा और 38.6 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। सबसे ठंडा अंबिकापुर रहा, जहां पारा 15.6 डिग्री रहा। वहीँ राज्य में मौसम को लेकर मौसम विज्ञान केंद्र लालपुर के मौसम वैज्ञानिकों ने बताया है कि पश्चिमी विक्षोभ व द्रोणिका के कारण मौसम में बदलाव आ रहा है।

खास ख़बरों के लिये सब्सक्राईब करें हमारा यूट्यूब चैनल :  https://www.youtube.com/@MachisMediaNews/

इससे गर्मी कम होगी, जिससे लोगों को राहत रहेगी। प्रदेश में कहीं-कहीं हल्की बारिश हो सकती है। इसके बाद 19 से 22 मार्च के बीच गरज-चमक के साथ हल्की वर्षा होने की संभावना है। मध्य और उत्तर छत्तीसगढ़ बारिश होने की संभावना है। राजधानी में अधिकतम तापमान 39 व न्यूनतम तापमान 24 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है। सुबह हल्के बादल छा सकते हैं। हालांकि दोपहर में आसमान साफ रहेगा इसलिए पारा चढ़ेगा।