नागपुर (महाराष्ट्र) : नागपुर हिंसा मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। इस मामले का मास्टरमाइंड फहीम खान को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। विश्व हिंदू परिषद के आंदोलन के बाद मुस्लिम संगठनों ने विरोध प्रदर्शन किया था। फहीम शमीम शेख सोमवार दोपहर को उस विरोध प्रदर्शन में शामिल था। उसी पर दंगे भड़काने की साजिश का आरोप है। वहीँ जानकारी में सामने आया है कि फहीम शमीम खान माइनॉरिटी डेमोक्रेटिक पार्टी के नागपुर जिला अध्यक्ष हैं। सोमवार दोपहर को विरोध प्रदर्शन करने के लिए 38 वर्षीय फहीम शमीम खान के खिलाफ आरोप दर्ज किए गए है। फहीम ने 50 से 60 लोगों की भीड़ इकट्ठा कर थाने में बयान दिया था। फहीम का नाम उन 51 लोगों में शामिल हैं जिनके खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज किया है।
विधानसभा और लोकसभा चुनाव लड़ चुका है फहीम खान :
फहीम खान 2024 का विधानसभा चुनाव नागपुर से लड़ चुका है। इस चुनाव में उसकी जमानत जब्त हो गई थी। फहीम ने 2024 लोकसभा चुनाव भी नागपुर से लड़ा था। वह केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के खिलाफ चुनाव मैदान में उतरा था। नागपुर में सोमवार को बजरंग दल के प्रदर्शन के बाद मुस्लिम समुदाय के लोग फहीम खान के नेतृत्व में गणेश पेट पुलिस स्टेशन के बाहर इकट्ठा हुए थे। उसके बाद शहर में हिंसा भड़क उठी थी, चारों तरफ गाड़ियों में तोड़फोड़ और आगजनी की गई थी, कुछ हिन्दूओं के घर जलाने की बातें भी सामने आई है, वहीँ हिन्दू महिलाओं के बलात्कार करने के नारे लगने की बात भी सामने आई है। बता दें कि नागपुर हिंसा के मामले में 3 पुलिस स्टेशन में अभी तक 6 एफआईआर दर्ज हुई है। कुल 1250 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज है जिसमें से 100 से 200 लोगों को पहचान लिया गया है।
सोशल मीडिया पर वीडियो पोस्ट करनेवालों की भी हो रही पहचान :
खास ख़बरों के लिये सब्सक्राईब करें हमारा यूट्यूब चैनल : https://www.youtube.com/@MachisMediaNews/
सोशल मीडिया पर वीडियो के पोस्ट वायरल करने वाले लोगों की भी साइबर यूनिट जांच कर रही है। हिंसा के इस मामले में 100 से 150 सीसीटीवी कैमरे के फुटेज की भी जांच हो रही है। कल रात से लेकर अब तक 6 और लोगों को गिरफ्तार किया गया है। अब तक कुल 60 लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है जिनमें से 7 नाबालिग हैं। अबतक 60 दंगाइयों को गिरफ्तार किया गया है। 3 पुलिस स्टेशन में अभी तक 6 एफआईआर दर्ज हुई है। वहीं, सीसीटीवी के आधार पर 100 से 200 लोगों को चिन्हित किया गया है। नागपुर में दंगा करने वाले 27 लोगों को कल कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट ने आरोपियों को 21 मार्च तक पीसीआर में रिमांड पर भेज दिया है। आधी रात को मामले की सुनवाई की गई है।