राजगढ़ (म.प्र.) : मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले के सारंगपुर में एक युवक की जेब में मोबाईल फटने का मामला सामने आया है। घटना तब हुई जब युवक बाइक चला रहा था। मोबाइल फटते ही उसका संतुलन बिगड़ गया और वह युवक हाईवे पर गिर गया। जेब में मोबाइल फटने से युवक का निजी अंग भी क्षतिग्रस्त हो गया। इस घटना में युवक गंभीर घायल हो गया। जिसे उपचार के लिए सारंगपुर से शाजापुर भेजा गया है। जानकारी के अनुसार, सारंगपुर में पानीपुरी का ठेला लगाने वाला 19 साल का अरविंद सब्जी खरीदने के लिए सब्जी मंडी जाकर बाइक से नैनवाड़ा गांव लौट रहा था। तभी टोल टैक्स के पास अचानक उसकी पेंट की जेब में रखा मोबाइल फट गया। वह नीचे गिर गया। अरविंद के प्राइवेट पार्ट बुरी तरह से जख्मी हो गए। सड़क पर गिरने से उसके सिर में गंभीर चोटें आई हैं। जिसे तत्तकला सारंगपुर के अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टरों के द्वारा युवक का चेकअप किया गया।
जेब में फोन रखकर बाइक चला रहा था युवक :
इसके बाद उसे गंभीर हालत में शाजापुर रेफर किया गया है। घायल के भाई ने डॉक्टरों को बताया कि अरविंद ने हाल ही में रेडमी कंपनी का पुराना मोबाइल खरीदा था। रात भर चार्जिंग पर लगा रहने के बाद उसे जेब में रखकर सब्जी खरीदने गया था। एक घंटे बाद लौटते समय हादसा हो गया है। जिससे वो गंभीर घायल हो गया। जेब में मोबाइल फटने के बाद युवक को तत्काल राहगीरों के द्वारा एंबुलेंस बुलाकर सारंगपुर सिविल अस्पताल पहुंचाया गया, इस घटना से पीड़ित दहशत में आ गया। वहीँ पीड़ित को प्राथमिक इलाज के बाद उसे शाजापुर के अस्पताल भेज दिया गया। सारंगपुर के डॉ. नैन नागर ने बताया कि युवक का निजी अंग क्षतिग्रस्त होने के बाद इलाज कर उसे जिला अस्पताल शाजापुर भेजा दिया गे है। हालांकि युवक खतरे से बाहर है। इस दौरान डॉक्टर ने लोगों से मोबाइल को रखते समय सावधनियां भी बरतने की अपील की है। तीन साल से ज्यादा पुरानी मोबाइल का प्रयोग करने से बचना चाहिये।
खास ख़बरों के लिये सब्सक्राईब करें हमारा यूट्यूब चैनल : https://www.youtube.com/@MachisMediaNews/