अंबिकापुर : बदलते दौर में मानवता ख़त्म हो गई है, जहाँ भगवान के बाद माता-पिता का स्थान माना जाता है और गुरु के पहले माता – पिता को माना जाता है, ऐसे में मानव समाज में आने वाली घटनाओं ने इंसानियत को भी झकझोर करके रख दिया है। ऐसे ही छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर जिले से मानवता को शर्मसार करने का मामला सामने आया है। यहाँ एक बाल्टी में नवजात का शव मिला है। प्रसव के बाद नवजात को बाल्टी में रखकर प्रसूता और साथी फरार हो गए हैं। यह मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है। ऐसे मामले पहले भी सामने आये है, जहाँ नवजात कचरे आदि में मिले है, जिससे पैदा करने वाली माँ की ममता पर ही सवाल खड़े हो जाते है।
वहीँ इस मामले में मिली जानकारी के अनुसार, बौरीपारा स्थित सुभाष कान्वेंट स्कूल के पास किराये के मकान कैंपस में एक बाल्टी में नवजात का शव मिला है। प्रसव के बाद नवजात को बाल्टी में रखकर प्रसूता और साथी फरार हो गए हैं। इस मामले की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और नवजात का शव बरामद किया, फिलहाल पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। ऐसे मामले आये दिन सामने आते रहते है, जो कि काफी चिंताजनक है।
खास ख़बरों के लिये सब्सक्राईब करें हमारा यूट्यूब चैनल : https://www.youtube.com/@MachisMediaNews/



