साली ने देर रात जीजा को बुर्के में बुलाकर करवाया ऐसा काम, की दीदी के पैरों तले खिसक गई जमीन, मामले में हुआ हैरान जनक खुलासा।

इंदौर (म.प्र.) : मध्य प्रदेश के इंदौर से एक अजीबोगरीब हैरानजनक मामला सामने आया है। यहां एक साली ने जीजा संग ऐसी साजिश रच डाली की, जब दीदी ने सुनी तो उनके भी होश उड़ गए, इस मामले की जानकारी उन्हें बिल्कुल भी नहीं थी। साली एक युवक के साथ लिव इन में रहती थी, उसे लगता था कि वह उसे छोड़ देगा। ऐसे में एक दिन जीजा को देर रात बुर्का पहनकर आने और एक काम करने को कहा। जब जीजा वहां बुर्का पहनकर पहुंचा तो काफी हंगामा मच गया। वहीँ जब इस घटना को अंजाम देने के यह मामला थाने में पहुंचा तो सबके होश उड़ गए।

यह है मामला :

दरअसल, यह घटना इंदौर के पलासिया थाने क्षेत्र की है, यहाँ 13 मार्च को शुभ लाभ प्राइम टाउनशिप में रहने वाली पार्लर संचालिका शिवाली जादौन ने एक दिन थाने पहुंची और अपने फ्लैट से 4 बैग चोरी होने की शिकायत दी। उसने पुलिस को बताया कि वह कुछ काम से बाहर गई थी, जब वापस आई तो फ्लैट का दरवाजा टूटा हुआ था। वहीं, घर की अलमारी में रखे चार बैग गायब थे। इनमें से 3 बैग उसके लिव इन पार्टनर अंकुश के थे। जांच में पता चला कि बैग में प्रॉपर्टी डील से जुड़े लगभग डेढ़ करोड़ रुपये रखे गए थे। वहीँ इस मामले में 20 तोला सोना भी गायब मिला है।

पुलिस अफसर अलर्ट :

यह मामला सामने आने के बाद पुलिस अफसर भी अलर्ट हो गए थे, इस मामले जब जांच पड़ताल की गई तो सीसीटीवी फुटेज मिले। इसमें बुर्का पहने 2 आरोपी दिखे, जिसके बाद पुलिस ने बुर्का पहनकर चोरी करने वाले दोनों चोरों को गिरफ्तार कर लिया। उसके बाद सबसे चौंकाने वाली बात यह थी कि इन चोरों में से एक बर्खास्त पुलिसकर्मी निकला है, जो कि फरियादी शिवाली जादौन का जीजा है। यह मामला खुलने के बाद पुलिस भी हैरान रह गई।

छोटे-मोटे काम कर गुजारा करने लगा :

वहीँ दोनों ने चोरी के बाद रुपयों से भरे बैग अपने साथी प्रवीण को दे दिए, जिसकी पुलिस तलाश कर रही है। पुलिस ने शिवाली को भी हिरासत में ले लिया है। आरोपी के बारे में जांच में पता चला है कि धीरू थापा पहले पुलिस विभाग में आरक्षक था।उसकी भर्ती खंडवा में हुई थी, उसके बाद 2010 में आपराधिक गतिविधियों में संलिप्तता के कारण उसे पुलिस विभाग से बर्खास्त कर दिया गया था। बर्खास्तगी के बाद वह छोटे-मोटे काम कर गुजारा करने लगा। उसके बाद उसका यह काण्ड सामने आया है।

बहन के उड़े होश :

खास ख़बरों के लिये सब्सक्राईब करें हमारा यूट्यूब चैनल :  https://www.youtube.com/@MachisMediaNews/

वहीं साली शिवाली भी काफी समय से अंकुश के साथ रह रही थी, लेकिन उसे शक था कि वह उसे कभी भी छोड़ सकता है। अंकुश अधिकतर अपने व्यापार के पैसे शुभ लाभ प्राइम टाउनशिप में लाकर रखता था। शिवाली ने यह बात अपने जीजा धीरू थापा को बताई, जिसके बाद सभी ने मिलकर चोरी की योजना बनाई। इसके बाद दोनों ने मिलकर चोरी की योजना बनाई। जब पूरी सच्चाई सामने आई तो आरोपी शिवाली की बहन हैरान रह गई। उसे इस बारे में कानोंकान खबर नहीं थी, पुलिस दोनों आरोपियों से पूछताछ कर रही है। इस घटना में सबसे बड़ी सामने यही आई की शिवाली को अपने बॉयफ्रेंड पर भी भरोसा नहीं था, जिसके कारण उसने खुद इस घटना को अंजाम देने की सोची।