गाड़ियों को ब्लॉक कर पकड़ा 100 किलो से ज्यादा गांजा, लाखों का माल जब्त।

बिलासपुर : पुलिस ने नशे के कारोबारियों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही करते हुए कोनी थाना क्षेत्र में वाहन चेकिंग के दौरान 100 किलो से ज्यादा अवैध गांजे के साथ तीन अंतरराज्यीय तस्करों को गिरफ्तार किया है, ये लोग ओड़िशा से गांजा लेकर अंबिकापुर जा रहे थे, मामले में सामने आया है कि कार सवार तीन गांजा तस्करों को पुलिस ने नेशनल हाइवे को गाड़ियों से ब्लाक कर पकड़ लिया। कार से 102 किलो गांजा बरामद किया गया है। पुलिस ने गांजा, कार, मोबाइल सहित 23 लाख का माल जब्त कर तस्करों को गिरफ्तार कर लिया है। एसपी रजनेश सिंह को सूचना मिली रायपुर की ओर से भारी मात्रा में कार में गांजा रखकर जिले की ओर तस्कर आ रहे हैं। उन्होंने तत्काल जिले के थानेदारों को गांजा तस्करों को पकड़ने अलर्ट किया था। सभी थानेदारों ने अपने अपने क्षेत्र में गांजा तस्करों को पकड़ने नाकाबंदी की। इसी दौरान सूचना मिली कि कार सवार गांजा तस्कर नेशलन हाइवे से रतनपुर की ओर जा रहे हैं।  जिसके बाद उन्हें पकड़ लिया गया।

एसपी श्री सिंह के निर्देश पर कोनी टीआई किशोर केंवट, टीआई राजेश मिश्रा, दीपक उपाध्याय, अभिजीत डाहिरे एवं अन्य पुलिसकर्मियों ने कोनी नेशनल हाइवे ओवरब्रिज को गाड़ियां खड़ी कर ब्लाक कर दिया। इसी दौरान रायपुर की ओर से तेज रफ्तार से जा रहे टाटा नेक्सॉन क्रमांक यूपी 44 बीएच, 3072 में सवार ब्लॉक में फंस गए। सामने पुलिस को देखकर कार छोड़कर तीन युवक कार से उतरकर भागने लगे। वहीँ पुलिसकर्मियों ने आधा किलो मीटर दौड़ाकर तीनों तस्करों को पकड़ लिया है। उन लोगों की तलाशी लेने पर गाड़ी के पीछे डिक्की व पीछे सीट के नीचे से तीन थैलो में भरा 102 किलो गांजा मिला है। पुलिस ने तीनों आरोपियों से गांजा, कार, 4 मोबाइल सहित लगभग 23 लाख का सामान जब्त किया है।

फर्जी नंबर प्लेट लगाकर तस्करी :

जब्त नेकसॉन कार मूलतः यूपी है और उसका सही नंबर यूपी 44 बीएच, 3072 है। ओड़िशा पार करने के बाद पुलिस की आंख में धूल झोंकने फर्जी सीसी पासिंग की सीजी 04 एलजेड, 3844 लगाकर वे गांजा लेकर जा रहे थे। वहीँ तलाशी लेने पर उनकी गाड़ी के अंदर यूपी पासिंग के दो नम्बर प्लेट मिले है। टीआई श्री केंवट ने बताया, पुलिस पकड़े गए गांजा तस्करों से अन्य संलिप्त लोगों के संबंध में पूछताछ कर रही है। वहीँ नेम प्लेट को लेकर पुलिस का संदेह भी बढ़ गया था।

पकड़े गए आरोपी :

खास ख़बरों के लिये सब्सक्राईब करें हमारा यूट्यूब चैनल :  https://www.youtube.com/@MachisMediaNews/

■ सौरभ यादव उर्फ  पकज पिता विजय बहादुर यादव 23 साल नारायणपुर पोस्ट बदलानुपर जौनपुर यूपी। 

■ सचिन उर्फ मोंटी यादव पिता जयप्रकाश यादव 28 साल पहाड़पुर श्रीरामपुर सुल्तानपुर यूपी। 

■ विष्णु सिंह पिता मनमोहन सिंह 29 साल कादीपुर सुल्तानपुर यूपी।