बाँध में डूबने से दो नाबालिग बहनों की मौत, सामने आई ये जानकारी….।

रायगढ़ : जिले के पचधारी डैम में आज सुबह दो किशोरियों की तैरती हुई लाश मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों की सूचना पर चक्रधर नगर पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को पानी से बाहर निकाला गया। मामले में जानकारी मिली है कि पंचधारी डैम में दो नाबालिग बहनों की लाश मिली। इसकी सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। मृतकों की पहचान बिंदिया और अंजलि के रूप में हुई है, जिनकी उम्र 15 से 17 वर्ष बताई जा रही है। प्रारंभिक जांच में डूबने से मौत की आशंका जताई जा रही है। यह मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है। इस घटना से क्षेत्र में हड़कम्प मच गया है।

फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि यह दुर्घटना थी, आत्महत्या थी, या फिर इसमें किसी अन्य कारण की आशंका है। पुलिस मामले की हर एंगल से जांच कर रही है और परिजनों से पूछताछ भी की जा रही है। अभी इस मामले में कुछ भी जानकारी सामने नहीं आ पाई है। वहीँ स्थानीय लोगों के मुताबिक, यह स्थान सुनसान रहता है और यहां आए दिन लोग घूमने के लिए आते रहते हैं। बाँध में गहराई ज्यादा होने की वजह से हादसे का खतरा भी बना रहता है। वहीँ पुलिस ने कहा है कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल पाएगा। वहीं, इस घटना से क्षेत्र में शोक और चिंता का माहौल है।

गर्मियों में लोकप्रिय पिकनिक स्पॉट है पंचधारी बाँध :

खास ख़बरों के लिये सब्सक्राईब करें हमारा यूट्यूब चैनल :  https://www.youtube.com/@MachisMediaNews/

पंचधारी बाँध रायगढ़ का एक प्रसिद्ध पिकनिक स्थान है, यहां गर्मी के मौसम में बड़ी संख्या में लोग नहाने और घूमने के लिए आते हैं। पिछले साल भी कई लोगों की डूबने से मौत हो चुकी है। घटना की जानकारी मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। पुलिस हर एंगल से मामले की जांच कर रही है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के बाद मौत की असली वजह सामने आ सकती है।