महादेव एप के मामले में जेल में बंद आरोपियों से भी पूछताछ करेगी सीबीआई, सामने आई ये जानकारी….।

रायपुर : महादेव सट्टा एप मामले में सीबीआई ने जिन लोगों के यहां छापे की कार्यवाही की है, उन लोगों को साफ तौर पर निर्देशित किया है कि वे पूछताछ के लिए जरूरत पड़ने पर सीबीआई कार्यालय उपस्थित हों। साथ ही उन्हें बगैर जानकारी दिए अपने क्षेत्र से बाहर नहीं जाने निर्देश दिए हैं। वहीँ इस मामले में सूत्रों के मुताबिक सीबीआई के अफसरों ने छापे की कार्यवाही के दौरान चारों आईपीएस अफसरों से कार्यवाही के दौरान उनके घरों में प्रारंभिक पूछताछ की है। इसी के साथ ही प्रारंभिक पूछताछ के आधार पर सीबीआई के पूछताछ के आधार पर सीबीआई के अफसर आईपीएस अफसरों को अलग-अलग तिथियों में पूछताछ के लिए सीबीआई कार्यालय तलब करेंगे। वहीँ इस मामले में अभी और भी पूछताछ होगी।

सीबीआई ने भाजपा के पेशे से अधिवक्ता नरेश गुप्ता की शिकायत के साथ ही ईओडब्लू द्वारा कोर्ट में पेश चालान की कॉपी का अध्ययन करने के बाद ही छापे की कार्यवाही की है। छापे में सीबीआई ने ईओडब्लू द्वारा कोर्ट में पेश कुछ पार्ट को ही शामिल किया है, इस लिहाज से सीबीआई के अफसर जेल में बंद महादेव सट्टा एप के आरोपियों की आने वाले दिनों में रिमांड हासिल कर अलग से पूछताछ कर सकते हैं। वहीँ जो लोग जेल में बंद है, उनसे भी पूछताछ की बात सामने आ रही है।

मूल ग्राम तक पहुंचेगी टीम :

सीबीआई के सूत्रों के मुताबिक, जिन अफसरों के ठिकानों में बुधवार को छापे की कार्यवाही की गई, उनकी पोस्टिंग भले ही छत्तीसगढ़ में है, लेकिन वे मूल निवासी किसी दूसरे राज्य के हैं। ऐसे में सीबीआई की टीम संबंधितों के मूल ग्राम जाकर उनकी संपत्तियों की जांच करेगी। साथ ही सट्टा एप से जुड़े लिंक के बारे में जानकारी जुटाएगी। इसके साथ ही भोपाल, दिल्ली, कोलकाता में की गई छापे की कार्यवाही को सीबीआई के अफसर एक दूसरे के साथ साझा करेंगे। साथ ही पांच साल पूर्व की चल-अचल संपत्तियों की जांच करेंगे। महादेव एप में कई लोग कार्यवाही की जद में आ चुके है, और ऐसे लोगों की संख्या भी लगातार बढ़ती ही जा रही है।

कैसे पहुंचता था कमीशन, ईडी की जांच रिपोर्ट से समझें :

महादेव सट्टा एप की कमीशन रकम संबंधितों तक कैसे पहुंचती थी, ईडी की जांच रिपोर्ट में उसका उल्लेख कुछ इस तरह से है। 

■सौम्या चौरसिया – राज्य प्रशासनिक सेवा के अफसर मनीष उपाध्याय 

■ डॉ. सूरज कुमार कश्यप मुख्यमंत्री के तत्कालीन ओएसडी – प्रशांत त्रिपाठी, राहुल उप्पल, रोहित उप्पल 

■ अभिषेक माहेश्वरी एएसपी (इंटेलिजेंस) रायपुर कांस्टेबल संदीप दीक्षित, राहुल

■रवि उप्पल, रोहित उप्पल, प्रशांत त्रिपाठी 

■संजय ध्रुव – एएसपी दुर्ग- कांस्टेबल भीम यादव 

■अभिषेक पल्लव – एसपी दुर्ग कांस्टेबल भीम यादव 

■प्रशांत अग्रवाल – एसएसपी रायपुर – एस. साहू 

■आरिफ शेख – आईजी रायपुर अभिषेक माहेश्वरी 

■विजय भाटिया – कारोबारी रोहित उप्पल, राहुल उप्पल 

इन प्रमुख 16 लोगों ने बनाया दुबई को ठिकाना :

खास ख़बरों के लिये सब्सक्राईब करें हमारा यूट्यूब चैनल :  https://www.youtube.com/@MachisMediaNews/

ईओडब्लू ने कोर्ट में जो चालान पेश किया है, उसके मुताबिक महादेव सट्टा के प्रमोटर्स सहित सट्टा एप के प्रमुख आधार 16 लोगों ने दुबई में अपना ठिकाना बना लिया है। इनमें प्रमोटर्स सौरभ चंद्राकर के साथ ही पिंटू उर्फ शुभन सोनी, रवि उप्पल के साथ हेड ऑफिस की जिम्मेदारी संभाल रहे भिलाई निवासी रोहित टिर्की, गुजरात निवासी राघव गौतम के साथ ही शुभम के भाई गौरव सोनी, हरिश पेद्दी, हेमंत बारा, अभिषेक सिंह का नाम शामिल है। इसके अलावा एकाउंट की जिम्मेदारी संभाल रहे रायपुर निवासी चंद्र कुमार रूपवानी, महाराष्ट्र का रहने वाला अमित तथा उसका भाई अंकित शाह, दिल्ली निवासी रोहित गुलाटी, भिलाई निवासी सौरभ आहूजा तथा भोपाल निवासी विशाल तथा उसका भाई धीरज आहूजा। सीबीआई इनसे जुड़े लोगों की जांच कर सकती है। इस तरह से इस कार्य को अंजाम दिया जा रहा था।